डॉक्टर ब्रज कुमार पांडेय बिहार गौरव सम्मान से सम्मानित

गंगोत्री प्रसाद सिंह/हाजीपुर (वैशाली)। वैशाली जिला मुख्यालय हाजीपुर के गांधी स्मारक पुस्तकालय के जगदीश चंद्र माथुर मंच पर 7 जनवरी को बिहार गौरव सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन बाबू शिवाजी राय मेमोरियल लाइब्रेरी की ओर से आयोजित किया गया।

जानकारी के अनुसार इस सम्मान समारोह में स्थानीय राज नारायण कॉलेज के राजनीतिक विज्ञान विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर ब्रज कुमार पांडेय को बिहार गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह के अवसर पर जिले के चर्चित पत्रकार और लेखक सुरेंद्र मानपुरी ने डॉ बृज कुमार पांडेय के व्यक्तित्व और चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉक्टर पांडेय ने अपने 50 साल के शैक्षणिक जीवन में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित 50 से अधिक पुस्तको की रचना की है। उन्होंने कहा कि डॉ पांडेय राजनीतिक चिंतक के रूप में पूरे देश में जाने जाते हैं। उनकी लिखी पुस्तक विश्वविद्यालय में पढ़ाई जाती है।

मानपुरी ने बताया कि जिस व्यवस्था में हम रह रहे हैं या शासित हो रहे हैं वह जनतंत्र है, लेकिन यह भी सच है कि देश की स्थितियों को काफी दूर देखने पर पता चलता है कि यदि जनतंत्र वास्तव में जनता का और जनता के लिए और जनता द्वारा सरकार होती तो देश में जितने भी समस्याएं आज उत्पन्न हो रही है वह नहीं होती।

इस समारोह में गांधी स्मारक पुस्तकालय के अध्यक्ष डॉ शैलेंद्र राकेश ने डॉ पांडेय के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ पांडेय एक लेखक के साथ समाज सेवा के क्षेत्र में भी अग्रणी रहे हैं। दयालपुर स्थित ब्रज मोहन दास कॉलेज के प्राध्यापक डॉक्टर नवल किशोर सिन्हा ने डॉक्टर पांडेय को देश का सर्वश्रेष्ठ मार्क्सवादी चिंतक बताया और कहा कि डॉ पांडेय एक सुलझे हुए राजनीतिक शास्त्री हैं। इन्होंने हाजीपुर ही नहीं देश का नाम ऊंचा किया है।

इस अवसर पर सम्मान समारोह में अन्य सामाजिक कार्यकर्ता और नेताओं ने भी डॉक्टर पांडेय के जीवन पर प्रकाश डाला। सामान समारोह का आयोजन के लिए सामाजिक कार्यकर्ता और शिवाजी राय मेमोरियल लाइब्रेरी के सचिव कुमार वीर भूषण धन्यवाद के पात्र हैं।

समारोह के अंत में डॉक्टर पांडेय ने समारोह में उपस्थित सभी गणमान्य जनक का आभार व्यक्त करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और बताया कि शिक्षा के बिना अशांति होगी। समारोह में मंच संचालन डॉक्टर महेंद्र प्रियदर्शी ने किया।

 232 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *