मेला में 796 उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए किया गया चयन
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। जिला स्तरीय एकदिवसीय नियोजन सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन सारण जिला मुख्यालय छपरा के राजेंद्र स्टेडियम में 9 फ़रवरी को किया गया।
आयोजित नियोजन मेला का विधिवत उद्घाटन सारण के जिलाधिकारी (डीएम) वैभव श्रीवास्तव, वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) विनीत कुमार, सहायक निदेशक नियोजन, उप निदेशक नियोजन, नियोजन पदाधिकारी पिंकी भारती एवं विकास कुमार, निदेशक लॉर्ड बुद्धा एकेडमी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में डीएम श्रीवास्तव ने विभाग द्वारा की गई तैयारी की प्रशंसा की और कार्यक्रम की शुरुआत में ही उत्साहित रोजगार अभ्यर्थियों की भीड़ की सराहना की। कहा कि इस नियोजन मेला को वर्तमान सरकार द्वारा निर्धारित एक करोड़ रोजगार के लक्ष्य पाने का महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने अवर प्रादेशिक योजनालय छपरा को इस तरह के उत्साहवर्धक कार्य जारी रखने के लिए प्रेरित किया।
नियोजन मेला में 28 कंपनियों ने अपनी सहभागिता दर्ज की और कुल मिलाकर 796 उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए चयन किया गया। साथ ही 9 विभिन्न विभागों द्वारा 1463 युवाओं का मार्गदर्शन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान योग्य और चयनित अभ्यार्थियों के बीच स्टडी किट का वितरण किया गया। विभाग द्वारा अनेक आगंतुकों का एनसीएस पोर्टल पर निबंधन किया गया जिससे उन्हें आने वाले नियोजन कैंप/मेला में स्टडी/टूल कीट का लाभ मिल सके। कार्यक्रम को सफल बनाने में गजेंद्र कुमार, कुशल युवा संचालक हंसराजपुर को उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस से सम्मानित किया गया।
इस तरह के सामूहिक प्रयास से एकदिवसीय नियोजन मेला का समापन हो गया। मेले के सफल संचालन में सभी विभागीय पदाधिकारी/कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
![]()













Leave a Reply