मुख्य पार्षद उप निर्वाचन की तैयारी की जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की समीक्षा

वार्ड एक से 45 तक के लिए होगा आगामी 22जनवरी को मेयर का निर्वाचन

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला मुख्यालय छपरा नगर निगम के मेयर पद के आगामी 22 जनवरी को होनेवाले उप निर्वाचन के लिए बनाये गये कोषांगों के वरीय पदाधिकारियों के साथ समाहरणालय सारण में बीते 6 जनवरी को समीक्षा बैठक किया गया।

आयोजित समीक्षात्मक बैठक को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी (न) सह जिलाधिकारी सारण अमन समीर ने बताया कि छपरा नगर निगम के वार्ड क्रमांक एक से 45 तक वार्डो में कुल एक मुख्य पार्षद पद पर आगामी 22 जनवरी को मतदान एवं मतगणना का कार्य 24 जनवरी को होगा।

बैठक में निर्वाची पदाधिकारी छपरा नगर निगम-सह-उप विकास आयुक्त प्रियंका रानी, अपर समाहर्ता, मो. मुमताज आलम एवं सभी कोषांगों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। समीक्षा बैठक में निर्वाची पदाधिकारी प्रियंका रानी ने जानकारी दी कि चुनाव लड़ने वाले विधिमान्य अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर विहित प्रपत्र में प्रतीक आवंटन कर दिया गया है।

सभी अभ्यर्थियों को राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त अनुदेशों, नियमों, परिपत्रों का गहन अध्ययन कर उसका अनुपालन करना होगा। जिला स्तर पर गठित ईवीएम कोषांग द्वारा निर्धारित ईवीएम को मतदान केन्द्रवार अपनी उपस्थिति में सील कराना तथा गश्ती दल दण्डाधिकारियों के माध्यम से मतदान दलों को हस्तगत करने का निर्देश दिया गया।

इसके अलावे जिलाधिकारी ने निर्वाची पदाधिकारी द्वारा किये जा रहे सभी कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिया। ज्ञात हो कि उप निर्वाचन के लिए बनाये गये निर्वाचन कोषांग के प्रभारी जिला पंचायती राज पदाधिकारी को राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त निर्देशों, अनुदेशों से संबंधित कोषांगों के प्रभारी पदाधिकारी, निर्वाची पदाधिकारियों को यथा समय अवगत कराने हेतु निर्देशित किया गया।

कार्मिक कोषांग के कार्यों एवं दायित्वों की समीक्षा के क्रम में बताया गया कि जिला के सभी कार्यालयों से पदाधिकारियों, कर्मचारियों एवं अनुसेवियों की सूची प्राप्त कर राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र में अधिष्ठापित कम्पयूटर में प्रविष्ट करवाना सुनिश्चित करेंगे।

बताया गया कि कुल 196 मतदान केन्द्रों पर मतदानकर्मियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। मतदान दलों का गठन, नियुक्ति पत्र तैयार कर उसे तामिल कराना सुनिश्चित करेंगे। प्रतिनियुक्त मतदान कर्मियों की अनुपस्थिति में सुरक्षित मतदान कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया जाएगा। सभी पदाधिकारियों व कर्मचारियों को मतदान एवं मतगणना का नगरपालिका उप चुनाव के संदर्भ में सघन प्रशिक्षण, प्रशिक्षण कोषांग के माध्यम से सुनिश्चित कराया जाएगा।

बैठक में प्रशिक्षण-सह-फोटोग्राफी कोषांग के नोडल पदाधिकारी के रुप में गौरव शंकर, भूमि सुधार उप समाहर्ता सदर छपरा को बनाया गया। मतपत्र कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी विजय प्रताप, कोषागार पदाधिकारी सारण को बनाया गया। इसके वरीय प्रभार में संजय कुमार, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी होंगे। सामग्री कोषांग के पभारी पदाधिकारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी सारण को ससमय सामग्री उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

 72 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *