मानवी महिला समिति द्वारा बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण

एस.पी.सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में अर्पिता महिला मंडल कथारा क्षेत्र के मार्गदर्शन में मानवी महिला समिति कथारा के द्वारा 19 जुलाई को 10 निर्धन छात्रों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया।

पाठ्य सामग्री में मुख्य रूप से स्कूल बैग, पाठ्य पुस्तक, स्कूल बैग एवं स्कूल ड्रेस शामिल था। कार्यक्रम में सी.सी.एल. के द्वारा सी.एस.आर. के अंतर्गत किये जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराया गया।

डीएवी पब्लिक स्कूल स्वांग परिसर में आयोजित पाठ्य सामग्री वितरण सामरोह के अवसर पर मानवी महिला समिति कथारा क्षेत्र की अध्यक्षा नीलम पंजाबी ने कहा कि भारत में हर बच्चा शिक्षा का हकदार है। दुर्भाग्यवश हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं मिल रही है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में संचालित डीएवी एवं सीसीएल के कल्याण विभाग के सहयोग से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा आस पास के दूसरे स्कूलों से बहुत कम कीमत पर उपलब्ध कराई जा रही है, जिसे अधिकांश परिवार वहन कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि सीसीएल के द्वारा क्षेत्र में समय समय पर बहुत सारे विकास एवं कल्याण के कार्य करवाये ज़ाते हैं, जिसमें सभी को बढ़ चढ कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज के सशक्तीकरण एवं विकास के लिए शिक्षा से ज्यादा प्रभावी कोई साधन नहीं है।

नीलम पंजाबी ने कहा कि जैसे ही हमें ज्ञात हुआ कि 6 बच्चे स्कूल फीस जमा नहीं करने के कारण स्कूल की शिक्षा नही ले पा रहे है, मानवी महिला मंडल की सदस्यों द्वारा यह निर्णय लिया गया की हम सभी मिलकर इन 6 बच्चो के एक वर्ष की स्कूल फीस को जमा करवाएंगे। साथ ही इन बच्चो को स्कूल बैग, पुस्तक एवं स्कूल ड्रेस भी उपलब्ध कराएंगे।

आज हम सभी डीएवी स्वांग में अध्ययन करने वाले 10 गरीब बच्चो को सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से एकत्रित हुए हैं, ताकि इन बच्चों को मुख्य धारा से जोड़ा जा सके और उन्हें अपने कौशल के प्रदर्शन का सही अवसर मिल पाए।

मौके पर उपस्थित महाप्रबंधक कार्यालय के उप कार्मिक प्रबंधक गुरुप्रसाद मंडल ने कहा कि कथारा क्षेत्र सामाजिक एवं कल्याणकारी कार्यों के प्रति समर्पित है।

उन्होंने कहा कि पूर्व में भी दिव्यांगो के लिए ट्राईसाइकिल एवं व्हील चेयर का वितरण, स्वस्थता शिविर का आयोजन एवं कौशल विकास के अंतर्गत विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था, जो आगे भी जारी रहेगा।

मौके पर उपरोक्त के अलावा स्वांग के निवर्तमान मुखिया धनंजय सिंह, मानवी महिला मंडल के सरिता सक्सेना, लालमती राम, उषा सिंह, शिखा सिन्हा, तारा ठाकुर, कामिनी कुमारी, रिंकी सिंह, सुनीता पासवान, सीमा सिंह, सीमा बंसल, अनुपम सिंह, मीना रत्नाकर, बबिता सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थीं।

कार्यक्रम में डीएवी स्वांग के प्राचार्य डॉ एसके शर्मा एवं कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों के अभिवावको के तरफ से  इस कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए मानवी महिला समिति के प्रति आभार व्यक्त किया गया एवं भविष्य में भी इसी प्रकार के और कार्यक्रम आयोजित करने के लिए आग्रह किया गया।

 382 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *