तंजीम-ए-इंसाफ के द्वारा साड़म में खाद्य सामग्री का वितरण

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। ऑल इंडिया तंजीम-ए-इंसाफ द्वारा संचालित पेंडेमिक रिलीफ सेंटर झारखंड (Jharkhand) के द्वारा 22 मई को साड़म में खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।
आयोजित खाद्य सामग्री वितरण कार्यक्रम के अवसर पर तंजीम ए इंसाफ के राष्ट्रीय सचिव एवं झारखंड आंदोलनकारी इफ्तेखार महमूद (Iftekhar Mahmud) ने कहा कि सरकार की आलोचना करने का विपक्ष को अधिकार है। किंतु भाजपा, हेमंत सरकार की आलोचना करके आलोचना करने का प्राप्त कानूनी अधिकार का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कुशासन का दंड पूरा देश झेल रहा है। लोगों का रोजी-रोटी ही नहीं बल्कि जीवन यापन भी दाव में लगा हुआ है। मां गंगा शववाहिनी गंगा बन गयी है।
महमूद ने कहा कि करीब डेढ़ वर्ष पुरानी राज्य की वर्तमान हेमंत सोरेन सरकार का, आम लोगों को राहत देने के मामले में परफॉर्मेंस पूर्व के भाजपा सरकार से बेहतर दिखलाई नहीं पड़ रही है। राज्य में राहत कार्य तो शून्य है हीं फिजीशियन, सर्जन एवं चिकित्सा कर्मी के भारी कमी तथा चरमराई चिकित्सा संरचना के कारण झारखंड में हजारों लोगों की मृत्यु इस महामारी में हो गई है। महमूद ने कहा कि झारखंड में नवनिर्मित 600 से भी अधिक अस्पताल भवनों को उपयोग में लाने में राज्य सरकार अक्षम दिखाई पड़ रही है। दिल्ली, महाराष्ट्र, केरल की तरह झारखंड में निर्माण मजदूरों के बैंक खाता में नगद राशि ट्रांसफर नहीं किया जा रहा है।
महमूद ने निर्माण मजदूरों के साथ-साथ राज्य के सभी बचत बैंक खाताधारियों के बैंक खाता में नगद राशि ट्रांसफर करने तथा स्वास्थ्यकर्मियों के भारी कमी के मद्देनजर झोलाछाप डॉक्टरों को उपयोग में लाने हेतु कानूनी व्यवस्था करने की राज्य सरकार से मांग किया है। उक्त अवसर पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सहायक अंचल सचिव अनवर रफी एवं देवानंद प्रजापति, जिला परिषद सदस्य खुर्शीद आलम के अलावा सुरेश प्रजापति, साहिब राम मांझी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में एक सौ से भी अधिक जरुरतमंद परिवारों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।

 532 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *