Advertisement

किरीबुरू पश्चिम पंचायत में जरूरतमंदो के बीच सौ कंबल का वितरण

मानव सेवा से बड़ा कोई भी कार्य नहीं है-मुखिया

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में किरीबुरू पश्चिम पंचायत द्वारा मुखिया पार्वती किरो की अध्यक्षता में जरूरतमंद एवं असहाय रहिवासियों के बीच ठंड से बचाव हेतु सौ कंबल का वितरण किया गया।

कंबल वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुखिया किरो ने कहा कि किरीबुरू पश्चिमी पंचायत क्षेत्र के ग्रामीणों की खुशहाली एवं अमन चैन को बनाए रखने के लिए वे सदैव तत्पर है। इसी उद्देश्य के तहत ग्रामीणों की आयोजित कार्यक्रम में ठंड से बचाव हेतु कंबल वितरित किया जा रहा है।

मुखिया ने कहा कि मानव सेवा से बड़ा कोई भी कार्य नहीं है। किरीबुरू पश्चिमी पंचायत सैदव क्षेत्र के ग्रामीणों को जोड़ कर  रखने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के विकास और उत्थान के लिए पंचायत सदस्यों द्वारा योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है। ग्रामीणों की संपन्नता एवं उनकी रक्षा के ध्येय से उनके बीच कंबल वितरित किया गया है।

कार्यक्रम में उप मुखिया सुमन मुंडू, वार्ड सदस्या सानी हेस्सा, नेहा हेम्ब्रम, ग्राम सेवक व अन्य ग्रामीण के साथ -साथ पंचायत क्षेत्र के दर्जनों रहिवासियों की उपस्थिति आयोजित कार्यक्रम में बनी रही।
मौके पर पंचायत समिति सदस्य के अलावा वार्ड मेंबर व अन्य कई सहयोगी के रूप में देखे गए। क्षेत्र के वृद्ध महिला – पुरुष एवं ग्रामीणों को कंबल मिलने से उनके चेहरे पर एक विशेष खुशी देखी गई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *