विस्थापित रैयत मोर्चा ने आउटसोर्सिंग का किया चक्का जाम

प्रबंधन से वार्ता के बाद चक्का जाम आंदोलन स्थगित

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। रैयत विस्थापित मोर्चा जारंगडीह शाखा द्वारा 5 फरवरी को अपने 20 सूत्री मांगों को लेकर बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के जारंगडीह आउटसोर्सिंग का चक्का जाम कर दिया। प्रबंधन से मिली सहमति के बाद चक्का जाम आंदोलन को वापस ले लिया गया। इस दौरान आउटसोर्सिंग का कार्य लगभग 4 घंटे बाधित रहा।

इस संबंध में जानकारी देते हुए विस्थापित रैयत मोर्चा जारंगडीह शाखा अध्यक्ष इस्लाम अंसारी ने बताया कि बीस सूत्री मांगों को लेकर उनके द्वारा पूर्व में जारंगडीह परियोजना प्रबंधन को पत्र दिया गया था। बावजूद इसके प्रबंधन वार्ता के लिए भी तैयार नहीं थी।

इसे लेकर उन्होंने अपने समर्थकों के साथ 5 फरवरी को चक्का जाम आंदोलन की घोषणा की थी। जिसके तहत जारंगडीह आउटसोर्सिंग कार्यों को बंद कर दिया गया। उन्होंने बताया कि लगभग 3 घंटे बाद स्थानीय परियोजना पदाधिकारी परमानंद गुईन द्वारा आगामी 15 दिनों के भीतर वार्ता कर मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने की सहमति मिलने के बाद उन्होंने आंदोलन स्थगित करने का फैसला लिया।

मौके पर विस्थापित मोर्चा के अध्यक्ष इस्लाम अंसारी के अलावा सचिव फीनी राम मुर्मू, उप सचिव शाने रजा सहित बेलाल अंसारी, नूर मोहम्मद, गुलाम जिलानी, रफाकत अंसारी, वसीम, अजीबुल्ला आलम, अब्दुल रज्जाक, आबिद अंसारी, रज्जाक अंसारी, मोहम्मद शाहिद, शमसुद्दीन, इफ्तिखार, नूर मोहम्मद, रफाकत मंजर, वाजीर हुसैन, गुफरान अंसारी, मोहम्मद युनूस अंसारी, इब्राहिम अंसारी, आदि।

मिनहाज मंजर, रजा अंसारी, आसिफ रजा, मोहम्मद तौहीद रजा, प्रदीप ठाकुर, सुरेंद्र ठाकुर सहित दर्जनों विस्थापित उपस्थित थे।
दूसरी ओर पीओ कार्यालय परिसर में प्रबंधन की ओर से स्वयं परियोजना पदाधिकारी परमानंद गुईन, खान प्रबंधन दुर्गेश कुमार सिन्हा, कार्मिक प्रबंधक सुभाष चंद्र पासवान, पीओ का निजी सहायक संजीत कुमार सिन्हा, बीकेबी आउटसोर्सिंग प्रबंधक अजय यादव, सुपरवाइजर जीतेन्द्र पांडेय आदि मौजूद थे।

 157 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *