सेल में भागीदारी को लेकर विस्थापित महिला मोर्चा ने रिजेक्ट लोडिंग रोका

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। महिलाओं का रौद्र रूप 18 जुलाई को बोकारो जिला के हद में सीपीपी कथारा वाशरी मार्ग पर देखने को मिला। कथारा वाशरी रिजेक्ट सेल में भागीदारी की मांग को लेकर विस्थापित महिला मोर्चा ने सेल ट्रको को लोडिंग से रोक दिया। नेतृत्व मोर्चा के बेरमो प्रखंड अध्यक्ष कांति सिंह कर रही थी।

जानकारी के अनुसार कथारा वाशरी से रिजेक्ट सेल में महिलाओं के दो गुटों के बीच आपसी वर्चस्व 18 जुलाई को देखने को मिला जब एक गुट रेलवे कॉलोनी वाशरी सीपीपी मार्ग पर चेकपोस्ट के समीप रिजेक्ट पॉइंट से रिजेक्ट उठाव का समर्थन कर रही थी। उक्त गुट का नेतृत्व गेंदिया देवी द्वारा किया जा रहा था। जबकि, दूसरी ओर कांति सिंह के नेतृत्व में दूसरे गुट के सैकड़ों महिलाएं सड़क पर उतरकर लोडिंग कार्य को ठप करा दिया।

बताया जाता है कि पहले गुट को 3 गाड़ी की भागीदारी मिल रही है, वही दूसरे गुट में लगभग 200 से अधिक महिलाएं हैं। बावजूद इसके मात्र एक गाड़ी मिलने से नाराज दूसरे गुट द्वारा उचित भागीदारी की मांग को लेकर आंदोलन किया जा रहा है। महिलाओं के आंदोलन को देखते हुए प्रबंधन के पहल पर कथारा ओपी प्रभारी प्रिंस कुमार सिंह, सहायक अवर निरीक्षक के एन पाठक सदल बल पहुंचकर ऐन केन प्रकरेण सेल चलाने का प्रयास किया।

महिला नेत्री कांति सिंह के उग्र रवैए के कारण पुलिस प्रबंधन के मंसूबों पर पानी फेर दिया। इस संबंध में महिला नेत्री सिंह ने बताया कि जब तक महिला मोर्चा को संख्या बल के आधार पर सेल में उचित भागीदारी नहीं दी जाती है, तब तक सेल ठप रहेगा।

इस अवसर पर महिला नेत्री कांति सिंह, गुंजा देवी, गीता देवी, युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रकाश रविदास, सचिव ऋषि, सुरेश यादव, शमशेर आलम, फरीद अंसारी, बबलू यादव, मनोज रजवार, मिथिलेश रजवार, राजेश रजवार, मणीलाल सिंह, मुकेश साहू, तारा देवी, शांति देवी सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

 196 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *