Advertisement

दुर्गा पूजा संबंधी कार्यों को लेकर पूजा कमिटी द्वारा विचार विमर्श

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। शारदीय नवरात्र पूजा में होने वाले आय व्यय तथा आबंटित कार्यो की वर्तमान स्थिति को लेकर 6 अक्टूबर को बोकारो जिला के हद में कथारा चार नंबर स्थित पूजा पंडाल परिसर में पूजा कमिटी द्वारा आपसी विचार विमर्श किया गया। नेतृत्व दुर्गा पूजा समिति कथारा चार नंबर के सचिव अजय कुमार सिंह कर रहे थे।

इस अवसर पर उपस्थित पूजा कमिटी सदस्यों से अपील की गयी कि माता दुर्गा का पूजन कार्य चल रहा है, ऐसे में सभी को होनेवाले खर्च को देखते हुए सहयोग राशि संग्रह को लेकर तेजी दिखाना होगा। साथ ही पूजा के दौरान होनेवाले खर्च की पूर्ति के लिए जोरदार प्रयास करना होगा।

मौके पर दुर्गा पूजा कमिटी सचिव अजय कुमार सिंह के अलावा पूजा समिति के एम. एन. सिंह, चंद्रशेखर प्रसाद, कथारा चार नंबर मंदिर के मुख्य पुजारी गुप्तेश्वर पांडेय, रवि कुमार पांडेय, अमिताभ कुमार शाही, विजय कुमार सिंह, मोनू कुमार, सोनू कुमार पांडेय, छोटू कुमार, कपील यादव, सुजीत मिश्रा, चाणक्या, गंगा, पवन, धनेश्वर यादव, सत्येंद्र चौहान आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *