राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर विद्यालय में परिचर्चा व प्रभात फेरी

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला (Bokaro District) के हद में बेरमो प्रखंड के संडेबाजार स्थित सीसीएल अनुदानित शिशु विकास विधालय में 11 नवंबर को स्वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की 134 वीं जयंती सह राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के मौके पर प्रभात फेरी तथा ‘शिक्षा’ तब और अब’ पर विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया।

प्रभात फेरी को शिशु विकास विधालय के प्रधानाध्यापक राम अयोध्या सिंह के नेतृत्व में विद्यालय सचिव सुबोध सिंह पवार द्वारा झंडा दिखाकर रवाना किया गया। प्रभात फेरी में बेरमो पश्चिमी पंचायत की मुखिया आरती कुमारी व उनके पति मुन्ना सिंह ने भी हिस्सा लिया।

इस अवसर पर विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि वयोवृद्ध कांग्रेसी एवं विद्यालय के संरक्षक गिरिजा शंकर पांडेय, विशिष्ट अतिथि बिन्देश्वरी दुबे आवासीय महाविधालय पिछरी के प्राचार्य डॉ रविंद्र कुमार सिंह द्वारा दीप जलाकर की गई।

इस अवसर पर स्वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री व स्वतन्त्रता सेनानी मौलाना अबुल कलाम आजाद द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए सराहनीय कार्यो पर बीडीए कॉलेज के प्राचार्य डाॅ रवींद्र कुमार सिंह ने विस्तार से बातें रखी।

डाॅ सिंह ने कहा कि मौलाना कलाम ने न सिर्फ मैकाले की शिक्षा नीति के बजाए स्वतंत्र भारत में आधुनिक शिक्षा की नीव रखी, बल्कि विश्वविधालय अनुदान आयोग, आईआईटी जैसे उच्च तकनीक शिक्षण संस्थानों को खोलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उन्होंने कहा कि मौलाना आजाद शिक्षा मंत्री बनने से पहले चोटी के स्वतंत्रा सेनानियों में सुमार रहे। विधालय के संरक्षक गिरिजा शंकर पांडेय ने मौलाना आजाद के स्वतंत्रा सेनानी तथा नेहरू मंत्रीमंडल के पहले राष्ट्रीय शिक्षा मंत्री के अनगिनत किस्से सुनाए।

विधालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष अफजल अनीस ने स्वागत संबोधन में मौलाना कलाम द्वारा देश की आजादी के लिए किए गए संघर्षों तथा उनके द्वारा शिक्षा और समाजिक कार्यों की चर्चा की। विधालय की वरीय शिक्षिका शशिबाला शर्मा ने मौलाना आजाद के जीवनी पर प्रकाश डाला।

वक्ताओं में स्वामी विवेकानंद हाई स्कूल जारंगडीह के प्राचार्य राम प्रवेश सिंह, दिल्ली पब्लिक स्कूल कथारा के प्राचार्य पवन सिंह, बेरमो पश्चिमी पंचायत के उप मुखिया संतोष कुमार सिंह, पंचायत समिति सदस्य दीपक कुमार, झब्बु सिंह इंटर महाविद्यालय फुसरो की प्राध्यापिका सुनिता कुमारी, सरिता कुमारी सहित कई गणमान्य शामिल थे।

यहां गणमान्य लोगों में विशेश्वर महतो, विकास वर्मा, प्रफुल्ल कुमार, कैलाश प्रसाद, शिक्षक नयन कुमार बनर्जी, शतीश्वर गोप, शैयद सरफराज हुसैन, संजीव कुमार, शिक्षिका रंभा सिंह, ममता सिन्हा, उमा वर्मन, कमलमती गुप्ता, पूजा कुमारी के अलावा छपित नारायणाय सिंह, ललिता देवी, गौरी देवी, आदि।

मो. इमरान सहित कई शिक्षक, अभिभावक व स्कूली छात्र- छात्राएँ मौजूद थे। संचालन उक्त विद्यालय के वरीय शिक्षक मो. असलम तथा धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य राम अयोध्या सिंह ने किया।
.

 209 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *