दिव्यांग कल्याण ट्रस्ट ने किया झामुमो जिलाध्यक्ष एवं जिप सदस्य का स्वागत

जिलाध्यक्ष ने ट्रस्ट को हरसंभव मदद का दिया भरोसा

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के शिक्षा, नि:सहाय दिव्यांग कल्याण ट्रस्ट अंगवाली की ओर से 5 मार्च को स्थानीय विवाह मंडप में साप्ताहिक बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में ट्रस्ट द्वारा आमंत्रित मुख्य अतिथि झामुमो बोकारो जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी एवं विशिष्ट अतिथि झामुमो जिला कोषाध्यक्ष सह जिप सदस्य अशोक कुमार मुर्मू का फूल मालाओं से स्वागत किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि मांझी ने अपने संबोधन में कहा की नि:साहयों की सेवा करना कोई भी इंसान को करना चाहिए। इसमें परम पुण्य निहित है। उन्होंने कहा कि आज राज्य की हेमंत सरकार ने गरीब व निरीह जनों की मजबूरी व दुःख, दर्द को नजदीक से समझा है और कई लाभकारी योजनाओं को सशक्त करने का निर्देश दिया है। उन्होंने अपनी ओर से ट्रस्ट को हरसंभव सहायता करने का आश्वासन दिया।

जिप सदस्य मुर्मू ने कहा कि इस तरह के ट्रस्ट की शुरुआत किए जाने पर संस्थापक अजीत रविदास सराहना के पात्र है। सभा को झामुमो पेटरवार प्रखंड सचिव ललन सोनी, बुधन रजवार सहित कई सदस्यों ने संबोधित किया।

ट्रस्ट के संस्थापक अजीत रविदास ने कहा कि हरेक सप्ताह के आयोजन में एक मुख्य प्रतिनिधि बतौर यहां उपस्थित होते और ट्रस्ट को आर्थिक सहायता अवश्य करते। मौके पर उपस्थित महिला, पुरुष, दिव्यांगों व असहायों ने एक दूसरे को अबीर, गुलाल लगाकर स्नेह का इजहार किया।

मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष तिलकधारी रजवार सहित नरेश कपरदार, मनोज महतो, रेखा देवी, लाखो देवी, अंजू देवी, सावित्री देवी, बबीता देवी, कुंवर रजवार आदि उपस्थित थे।

 97 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *