देश में मकान बनाने की नहीं मकान गिराने की हो रही चर्चा-कॉ दीपांकर

कॉ महेन्द्र सिंह के शहादत दिवस पर माले महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने दी श्रद्धांजलि

अशोक सिंह/बगोदर (गिरिडीह)। भाकपा माले के दिवंगत विधायक कॉमरेड महेंद्र सिंह की 19वीं शहादत दिवस 16 जनवरी कॉ गिरिडीह जिला के हद में बगोदर बस पड़ाव में मनायी गयी। यहां बड़ी संख्या में भाकपा माले कार्यकर्ताओं का हुजूम द्वारा कॉ महेंद्र सिंह कॉ श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। कॉ महेंद्र सिंह के शहादत दिवस को जन संकल्प सभा के रूप में आयोजित किया गया था।

जानकारी के अनुसार 16 जनवरी को दिवंगत कॉ महेंद्र सिंह को उनके पैतृक गाँव खम्भरा में बने दिवंगत विधायक के प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद सरिया रोड स्थित किसान भवन के समीप बने स्मृति में पुष्प अर्पित किया गया।

इस अवसर पर बगोदर बस पडाव स्थित बने शहीद कॉमरेड महेन्द्र सिह के प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद जन संकल्प सभा को संबोधित करते हुए माले महासचिव कॉमरेड दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि आज देश में मकान बनाने की नहीं बल्कि, मकान गिराने की चर्चा हो रही है।

उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा पूर्व गया था कि देश में सबके लिए पक्का मकान, 24 घंटे बिजली और शौचालय, लेकिन आज स्थिति ठीक इसके विपरीत है। उन्होंने कहा कि रहिवासी किसी तरह अपना और अपने परिवार का गुजर-बसर झुग्गियों में कर रहे थे। अब तो झुग्गियों को भी तोड़ा जा रहा है। रहिवासियों को बेघर किया जा रहा है।

माले महासचिव भट्टचार्य ने कहा कि यह मोदी सरकार बुलडोजर की सरकार है। उन्होंने कहा कि जब वर्ष 2000 में झारखंड बना उसी समय उत्तराखंड बना। फर्क यह है कि झारखंड में लड़ कर हमने भाजपा को सत्ता से हटा दिया। इन्होंने उत्तराखंड में माइक्रो पावर टुडे प्रोजेक्ट के नाम पर ऐसा आतंक मचाया कि जो धर्म की बात करते हैं, हिंदुत्व की बात करते हैं उन्होंने विकास के नाम पर आतंक मचाया।

जब लोग तीर्थ पर जाते हैं, तो जोशीमठ में रुकते हैं। उन्होंने विकास के नाम पर हिमालय से छेड़छाड़ करके रख दिया। अब जोशीमठ बचेगा कि नहीं यह भविष्य के गर्त में है। जबकि उत्तराखंड में रोजाना विध्वंस हो रही है।

सरकार द्वारा लाए गए नए श्रम कानूनों की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि अब रिटायरमेंट के बाद कोई पेंशन नहीं मिलेगा। उन्होंने केंद्र सरकार पर सीधा प्रहार करते हुए कहा कि अभी पूरे देश में रोजगार नहीं है। आप रिटायरमेंट की बात कर रहे हैं।

दिवंगत कॉ महेंद्र सिंह के पुत्र व् बगोदर विधायक विनोद सिंह ने मोदी सरकार पर जमकर प्रहार किए। ठेका और संविदा कर्मियों की तरह शिक्षा और ग्रामीण विकास के बाद अब देश की रक्षा अग्निविरों का भी आउटसोर्सिंग कर दिया गया।

कार्यक्रम में राजधनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव, निरसा के पूर्व विधायक अरुप चटर्जी, संदीप जयसवाल, प्रमेश्वर महतो, पवन महतो, जयंति चौधरी, पुनम महतो, सरिता महतो आदि ने सभा को संबोधित किया।

सभा में उपरोक्त के अलावा जिला परिषद सदस्य शेख तैयब, मुखिया खुशबु देवी, सावित्री देवी, संतोष रजक, पवन महतो, गजेंद्र महतो, सोनु पांडेय, सरिता साव, कमोद यादव सहित काफी संख्या मे भाकपा माले कार्यक्रता व् समर्थक मैजुद थे।

 122 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *