Advertisement

सुरक्षा को लेकर तेनुघाट व्यवहार न्यायालय का डीआईजी व् एसपी ने किया निरीक्षण

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट व्यवहार न्यायालय परिसर में मौजूद सुरक्षाकर्मी एवं व्यवहार न्यायालय को बेहतर से बेहतर सुरक्षा प्रदान हो सके को लेकर डीआईजी सुरेंद्र कुमार झा, पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गीयारी द्वारा 7 दिसंबर को निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के बाद बोकारो जिला पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गीयारी ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से संत्री पोस्ट को ऊंचा करने पर विचार विमर्श किया गया। कोर्ट परिसर के प्रवेश द्वार एवं झोपड़ीनुमा होटल के आगे चारदीवारी निर्माण कराने का भी विचार विमर्श किया जाएगा, ताकि न्यायालय परिसर पूर्ण रूप से सुरक्षित रहे। इसके अलावा अन्य बहुत से आंतरिक मामलों का भी जायजा लिया गया है।

इस अवसर पर डीआईजी झा ने बोकारो जिला प्रधान जज अनिल मिश्रा, तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के जिला जज प्रथम अनिल कुमार, कुटुंब न्यायालय प्रेमनाथ पांडेय, एसीजेएम मनोज कुमार प्रजापति, एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल सहित अन्य न्यायायिक पदाधिकारी से मुलाकात की और कई अन्य सुरक्षा मामलों पर विचार विमर्श किया।

पत्रकारों से वार्ता में पुलिस अधीक्षक स्वर्गीयारी ने कहा कि बहुत जल्द तेनुघाट ओपी को थाना में बदला जाएगा। आगे की कार्यवाही वरीय अधिकारी से मंतव्य के बाद निर्णय लिया जाएगा। कहा कि चूंकि तेनुघाट ओपी अंतर्गत व्यवहार न्यायालय, एसडीओ कोर्ट, जेल, एशिया महादेश के सबसे बड़ा डैम व् अन्य बहुत से विभाग है जो सुरक्षा के मायने में महत्वपूर्ण है।

इस मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह, गोमिया पुलिस अंचल निरीक्षक महेश प्रसाद सिंह, सार्जेंट मेजर बोकारो प्रणव कुमार, तेनुघाट ओपी प्रभारी अजीत कुमार, न्यायालय के नाजीर राम कृष्ण गुप्ता सहित कई अधिकारीगण मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *