प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। महिला सशक्तिकरण करण को लेकर बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के बुंडू पंचायत में 12 फरवरी को महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कश्वी ट्रस्ट की ओर से 11 बजे अपराह्न कार्यक्रम प्रारंभ किया जाना है।
कार्यक्रम की जानकारी कश्वी ट्रस्ट की शिक्षिका पूजा सिन्हा ने 11 फरवरी को देते हुए बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के लिए एक सशक्त एवं संरक्षित मंच प्रदान करना है। वही उन्होंने कहा कि झारखंड मे महिलाओं के शिक्षा, अजीविका, रोजगार तथा सामाजिक चुनौतियों से सम्बंधित अपने मुद्दे को साझा कर और संस्थागत समन्वय के माध्यम से सामूहिक समाधान तालासा जा सके।
वही इस कार्यक्रम मे पंचायत प्रतिनिधियों एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, महिला नेतृत्वकर्ता तथा विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि भाग लेगें। संवाद के दौरान उपस्थित महिलाओं द्वारा प्राप्त सुझावो एवं विचारों का दस्तावेजीकरण कर प्रखंड स्तर पर महिला-केंद्रित पहलों को सुदृढ़ करने हेतु एक कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
![]()













Leave a Reply