आदिवासी सेंगेल अभियान द्वारा उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन

फिरोज आलम/जैनामोड़ (बोकारो)। आदिवासी सेंगेल अभियान द्वारा 31 जुलाई को बोकारो जिला के उपायुक्त कार्यालय के समक्ष हेमंत सरकार संताली को झारखंड में प्रथम राजभाषा का दर्जा दो नहीं तो गद्दी छोड़ो अभियान के तहत धरना प्रदर्शन किया गया।

इसी मुद्दे पर सेंगेल द्वारा धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम बोकारो उपायुक्त के अनुपस्थिति में अपर समाहर्ता सादात अनवर को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन पत्र सेंगेल के बोकारो जिलाध्यक्ष सुखदेव मुर्मू के नेतृत्व में सात सदस्ययीय प्रतिनिधि मंडल द्वारा सौंपा गया।

प्रतिनिधि मंडल में आदिवासी सेंगेल अभियान के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष देवनारायण मुर्मू, प्रदेश संयोजक करमचंद हांसदा, बोकारो जोनल हेड आंनद टुडु, बोकारो जोनल संयोजक जयराम सोरेन, ललिता सोरेन, सेंगेल महिला मोर्चा बोकारो जिला अध्यक्ष सरस्वती हांसदा, चंद्रपुरा प्रखंड अध्यक्ष सेंगेल महिला मोर्चा‌ और गुलाबी देवी पूर्व जिला परिषद शामिल थे।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मुर्मू ने कहा कि चुकि सरकार सभी मामलों पर धोखेबाजी और वादा खिलाफी कर रहा है। भारत सरकार के स्वीकृति के बावजूद संताली को प्रथम राजभाषा का दर्जा नहीं दिया गया है। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ओलचिकी में हूल संदेश देता है तो शिबू सोरेन बंगला और उर्दू की वकालत करते हैं।

इन्होंने मरंगबुरू जैनों को बेच दिया। आदिवासी समाज को बचाने के लिए सोरेन खानदान और उसके दलालों को उखाड़ फेंकना जरूरी हो गया है। सेंगेल के प्रदेश अध्यक्ष देवनारायण मुर्मू ने कहा कि आदिवासी सेंगेल अभियान धरना प्रदर्शन के माध्यम से हेमंत सरकार से सवालों का जवाब मांग रही है।

धरना-प्रदर्शन में झारखंड प्रदेश संयोजक करमचंद हांसदा, बोकारो जोनल हेड आंनद टुडु, बोकारो जोनल संयोजक जयराम सोरेन, चंद्रमोहन मार्डी, बोकारो जिला संयोजक गोपीनाथ मुर्मू, ललिता सोरेन, सेंगेल छात्र मोर्चा अध्यक्ष कोमल किस्कू, पूर्व जिला परिषद गुलाबी देवी, चास प्रखंड युवा मोर्चा अध्यक्ष कालीचरण किस्कू, राखो किस्कू, जलेश्वर किस्कू, कृष्णा किस्कू, आदि।

महेश सोरेन, संजूल मुर्मू, पार्वती किस्कू, पेटवार प्रखंड अध्यक्ष सुरेश कुमार टुडू, चंद्रपुरा प्रखंड अध्यक्ष अरुण हेम्बरम, श्याम सुंदर बेसरा, मघेशवर बेसरा, बीरजू सोरेन, हरिनारायण मुर्मू, नेमचंद मुर्मू, रेशमी, रेखा मरांडी, अनिता किस्कू, सुशील सोरेन, संजय किस्कू, शांति सोरेन, सूरजमनी हेम्बरम, जोबा बेसरा, कोयलानी बेसरा, गणेश मार्डी आदि सैकड़ों महिला पुरुष शामिल थे।

 

 192 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *