Advertisement

जन विरोधी और लुटेरी ताकतों से क्षेत्र का विकास असंभव-राजेश यादव

चितमाडीह में भाकपा माले की बैठक में जन सवालों पर संघर्ष का ऐलान

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। जन विरोधी तथा लुटेरी ताकतों से क्षेत्र का विकास संभव है। जनता को बरगलाकर जनता का वोट लेकर इस प्रवृत्ति के कई लोग सत्ता में बैठकर राज कर रहे हैं। उक्त बातें 5 मई को भाकपा माले के राज्य कमेटी सदस्य सह अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव ने गिरिडीह जिला के हद में बेंगाबाद प्रखंड के चितमाडीह गांव में आयोजित ग्रामीणों की एक बैठक को संबोधित करते हुए कही।

बैठक का आयोजन स्थानीय जन सवालों को लेकर किया गया था, जिसमें रहिवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी समस्याओं पर खुलकर चर्चा की।

यहां माले नेता यादव ने कहा कि, इस देश की सत्ता पर काबिज फासीवादी शासन हर मोर्चे पर विफल साबित होने के बाद उसपर पर्दा डालने के लिए आम जनों को गैर जरूरी मुद्दों में उलझा रही है। ये शासन जनता के जरुरी सवालों को पूरी तरह से नकारने का काम कर रहा है।

उन्होंने कहा कि राशन, पानी, आवास, चिकित्सा, शिक्षा, रोजगार जैसे महत्वपूर्ण सवाल भले ही मुंह बाए खड़े हैं, लेकिन सरकार लगातार जनता का ध्यान बांटने में लगी है। उन्होंने कहा कि, आम जनता को इस गंभीर मसले पर सचेत होना होगा। अपने सवालों को सामने रखकर राजनीति शुरु करनी होगी।

तभी उनके सवालों का समाधान हो सकता है। उन्होंने रहिवासियों से भाकपा माले के साथ जुड़कर जन सवालों पर संघर्ष शुरू करने का आह्वान किया। इस आह्वान पर बैठक में मौजूद तमाम जनों ने पार्टी से जुड़ने का ऐलान किया तथा माले के जन संगठन झामस का सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया।

इस दौरान मुख्य रूप से रामलाल मुर्मू, उमेश सिंह, भीम सिंह, विकास कुमार, गिरधारी वर्मा, खेलो मियां, सुखदेव महतो, अकबर अंसारी, रूपलाल महतो, राशिद मियां, प्रभु महतो, रूपन राणा, बहादुर राणा, करीम मियां, रामदेव महतो, शाहिद अंसारी, अख्तर अंसारी, खलील अंसारी, हुसैन अंसारी, कौशल्या देवी, मोसमात ओजोला, प्रियंका देवी, जेरून बीबी, फुलवा बीबी, सबीरन बीबी, सुनीता देवी सहित कई अन्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *