Advertisement

उपायुक्त ने जिलेवसियों को महाशिवरात्रि की दी शुभकामना

एस.पी.सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला उपायुक्त राजेश सिंह (Bokaro district deputy commissioner Rajesh Singh) ने हिन्दू आस्था का प्रतीक महाशिवरात्रि के अवसर पर 11 मार्च को जिले वासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी।
उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि देवाधिदेव महादेव की आराधना का पवित्र पर्व महाशिवरात्रि की सभी जिला वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान शिव ऊर्जा और शक्ति के प्रेरणा स्रोत है। कामना है कि सभी पर भगवान भोलेनाथ की कृपा हमेशा बनी रहे और उनके आशीर्वाद से सभी उन्नति एवं खुशहाली के पथ पर बढ़ते रहें। उपायुक्त राजेश सिंह ने कहा कि शिवरात्रि महोत्सव में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं/ धर्म विचारकों से कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए कोविड-19 के गाइडलाइन का अनुपालन करने की वे अपील करते हैं। ताकि सभी देशवासी स्वास्थ व सुरक्षित रहें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *