उपायुक्त ने जनता दरबार कार्यक्रम का किया आयोजन

अपनी शिकायतें बेझिझक सामने लाएं-उपायुक्त

प्रहरी संवाददाता/सरायकेला-खरसावां (झारखंड)। सरायकेला-खरसावां समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में 23 जुलाई को जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला उपायुक्त अरवा राजकमल ने कोविड मानको का पालन (शारीरिक दुरी, फेस मास्क का उपयोग इत्यादि) सुनिश्चित करते हुए जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंड से आये लोगों की समस्याओं को सुना।

जनता दरबार में मुख्य रूप से जमीन संबंधित मामले, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, पेयजल, राशन कार्ड से संबंधित मामले थे। उपायुक्त ने इस दौरान सभी शिकायतों के त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया।

जनता दरबार में उपायुक्त ने जनता के समस्याओं से अवगत हो कहा कि आपकी समस्याओं को दूर करने के लिए जिला प्रशाशन निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने लोगों से कहा कि आप सब अपनी शिकायतें बेझिझक सामने लाएं। अपने आसपास के लोगों को भी जनता दरबार के बारे में जानकारी दें।

उपायुक्त ने कहा कि अमजनों के समस्याओं के निष्पादन हेतु प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को अपराह्न 12 बजे से 3 बजे तक अनुमंडल पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी समेत सभी विभागीय पदाधिकारी को कार्यालय में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए है। जिससे विभागीय स्तर पर सम्बंधित पदाधिकारी से सम्पर्क कर आमजन अपनी समस्याओं से पदाधिकारी को अवगत करा सकें।

उपायुक्त ने सभी विभागीय पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी को निदेशित करते हुए कहा कि सोशल मीडिया, जनता दरबार के माध्यम से प्राप्त शिकायक को प्राथमिकता के तौर पर निष्पादित करें।

उन्होंने कहा कि वृद्धा, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन, राशन कार्ड, क़ृषि से सम्बंधित मामलो को जल्द से जल्द निष्पादित करना सुनिश्चित करें।

 250 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *