उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से की प्रेस वार्ता

बेरमो उपचुनाव में 2340 मतदान कर्मी को मतदान कार्य में लगाया जाएगा- उपायुक्त
उपचुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अर्ध सैनिक बल, जिला पुलिस, झारखंड आर्म पुलिस और होमगार्ड जवानों को लगाया जाएगा-पुलिस अधीक्षक
एस.पी.सक्सेना/बोकारो(Bokaro)। बेरमो विधानसभा उपचुनाव में नाम वापसी के अंतिम दिन 19 अक्टूबर के अपराह्न 2:00 बजे तक ही था जो समाप्त हो गया। समाप्ति के पश्चात जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त राजेश सिंह एवं पुलिस अधीक्षक चंदन झा ने संयुक्त रूप से समाहरणालय सभाकक्ष में प्रेस वार्ता का आयोजन किया।
प्रेस वार्ता में जिला उपायुक्त राजेश सिंह ने बताया कि बेरमो उपचुनाव हेतु नाम वापसी का अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद कोई उम्मीदवार नाम वापसी नही किया है। इस तरह बेरमो उप चुनाव में कुल 16 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। चुनाव चिन्ह सभी को आबंटित कर दिया गया है। उक्त 16 उम्मीदवारों में चार राष्ट्रीय राजनीतिक दल, पांच राज्य स्तरीय राजनीतिक दल एवं सात स्वतंत्र उम्मीदवार हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव की सारी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। उन्होंने बताया कि बेरमो उपचुनाव में 17 लोगों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया था, जिसमें एक व्यक्ति का नामांकन रद्द किया गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि जैसे ही प्रत्याशी का क्रमांक आवंटित किया जाएगा। उसके बाद ईवीएम का रेंडमाइजेशन का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। उपायुक्त सिंह ने कहा कि बेरमो उपचुनाव हेतु कुल 2340 मतदान कर्मी को मतदान कार्य हेतु लगाया जाएगा। जिसमें 468 मतदान केंद्र पर मतदान कराये जाएंगे। उन्होंने बताया कि टोल फ्री नंबर 1950 पर आदर्श आचार संहिता लागू होने से लेकर समाचार लिखे जाने तक कुल 59 शिकायत प्राप्त हुए हैं, जिसका निष्पादन कार्यालय द्वारा कर दिया गया है। साथ में बताया कि सी-विजिल के तहत एक शिकायत प्राप्त हुई थी जिसका भी निष्पादन सौ मिनट के भीतर कर दिया गया। उपायुक्त ने बताया कि बेरमो उप चुनाव हेतु एक क्लस्टर सेंटर बनाया गया है।
पुलिस अधीक्षक चंदन झा प्रेस वार्ता में बताया कि बेरमो उपचुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अर्ध सैनिक बल, जिला पुलिस, झारखंड आर्म पुलिस और होमगार्ड के जवानों को लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि बेरमो विधानसभा क्षेत्र में जितने लाइसेंस धारी हथियार वाले हैं उनके हथियारों का सत्यापन कराते हुए उन्हें जमा भी कराया जा रहा है। बताया कि बेरमो विधानसभा के अंदर वर्तमान में एक वारंट पेंडिंग है। उन्होंने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान निरंतर थाना क्षेत्रों में चलाया जा रहा है और शराब भी जब्त की जा रही है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वरीय निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उप विकास आयुक्त जयकिशोर प्रसाद, उप निर्वाचन पदाधिकारी विवेक कुमार सुमन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती सहित अन्य उपस्थित थे।
प्रहरी संवाददाता/

 324 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *