बेरमो को जिला बनाने की मांग से

प्रखंड कार्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

प्रहरी संवाददाता फुसरो (बोकारो)। बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति के तत्वाधान में प्रखंड कार्यालय में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। जीप अध्यक्ष सुनीता देवी ने कहा जिला परिषद की बैठक में बेरमो को जिला बनाने का प्रस्ताव प्रथमिकता पूर्वक लेकर विधानसभा में भेजा जाएगा।

कसमार प्रमुख सुनीता देवी एवं सुप्रसिद्ध महिला चिकित्सक एस कुमार एवं भाजपा नेत्री डॉक्टर उषा सिंह ने कहा इस बार सदन में बेरमो को जिला का दर्जा नही मिला तो सड़क पर उतरेंगे और लड़कर जिला का दर्जा लेंगे।

कार्यक्रम को तेनुघाट अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा, भाजपा बोकारो जिला ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष चितरंजन साव, अधिवक्ता संघ के महासचिव वकील प्रसाद महतो, बेरमो उप प्रमुख विनोद साहू आदि ने कहा कि बेरमो को जिला बनाने की मांग पुरानी है। जगह जगह आंदोलन एवं विधानसभा में भी कई बार जोरदार तरीके से पूर्व विधायक माधव लाल सिंह, योगेंद्र प्रसाद महतो, बबिता देवी एवं वर्तमान विधायक डॉ लंबोदर महतो ने भी उठाई है।

अब नई तरीके से मांग की जाएगी। अध्यक्षता बेरमो प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष चंद्र देव घासी ने किया। इस अवसर पर बैदकारो पूर्वी मुखिया सीमा महतो सहित अनिल गुप्ता, शनि मुर्मू, मोहम्मद कलाम, गणेश महतो आदि दर्जनों गणमान्य लोग मैजूद थे।

 101 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *