जमशेदपुर के एग्रिको खेल मैदान मरम्मती एवं सौंदरीकरण की मांग

ए. के. जयसवाल/पेटरवार (बोकारो)। झारखंड प्रदेश के पूर्वी सिंहभूम जिला के हद में टाटा, जमशेदपुर स्थित एग्रिको कंपनी द्वारा पूर्व में निर्मित खेल मैदान (ग्राउंड) की वर्तमान में बदतर हालत है। इसकी बदतर स्थिति को देखते हुए नए सिरे से मरम्मती एवं सौंदरीकरण नितांत आवश्यक हो गया है।

बता दें कि, एग्रिको कंपनी के खेल मैदान में समय समय पर पदकंदुक प्रतियोगिता आयोजित किया जाता रहा है। बीते कई महीने से यह खेल स्थगित रहा है। नित्य प्रातः तथा सांय काल कंपनी के सेवा से निवृत होने वाले सहित क्षेत्र के काफी संख्या में बुजुर्ग, युवक, युवतियां, महिलाएं यहां पर पहुंचते और अच्छे स्वास्थ्य के लिए टहलकदमी, दौड़, योगा की विभिन्न क्रियाएं करते देखे जाते हैं।

ग्राउंड में फुटबॉल खेल अभ्यास में कई ग्रुप के युवक जुटे रहते हैं। जैसा कि देखा जा रहा है मैदान के चारो ओर सुरक्षित घेराव किया गया है। जगह जगह बैठने व योगा के लिए स्थल भी निर्मित है। पेयजल की व्यवथा वर्तमान में है, पर यह पर्याप्त नहीं है। बाहर घेराव के चारो ओर नाली बनी है, जिसकी सफाई भी विभाग द्वारा कराई जाती है।

ग्राउंड के सफाई कर्मियों का कहना है कि सड़क किनारे शाम को ठेला या अन्य दुकानदारों द्वारा गंदगी किया जाता है। इस ग्राउंड में क्लब से जुड़े सदस्यों में दुर्गा राम, डी कृष्णा राम, महेश भाई, छोटेलाल मुखी, समीर घोष, सुजीत मांजी, लालजी शर्मा, बीडी प्रसाद, जे बेहरा, राजेंद्र प्रसाद, उदय कुमार पटेल, अनिल तिवारी, आदि।

कृष्णा, विक्रम कुमार, वीरेंद्र कुमार, भेटन, पत्थर सिंह, मिथिलेश, बुधु खलको, सोनाराम बोदरा, महिलाओं में अनीता गुप्ता, कावेरी कुमारी, रामेश्वरी कुलकर्णी, माया श्रीवास्तव सहित कई ने इस संबंध में एग्रिको प्रबंधन एवं पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन से मांग किया है कि ग्राउंड की शीघ्र मरम्मती व सौंदरीकरण कराते हुए हर सुविधा उपलब्ध मुहैया कराए जाने को कारगर कदम उठाया जाए।

 90 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *