Advertisement

सड़को पर विचरण कर रहे पशुओं के मालिक पर कानूनी कार्रवाई की मांग

फिरोज आलम/जैनामोड़ (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में जरीडीह थाना क्षेत्र के बोकारो-रामगढ़ एन एच मुख्य सड़क पर रात के अंधेरे में सैकड़ों गाय और बछड़े बैठे रहते हैं। साथ हीं वे आपस मेंं लड़ते रहते हैं। इसके कारण हमेशा इस सड़क पर हादसा का शबब बना रहता है।

मुख्य सड़क पर बड़ी-छोटी गाड़ियां चलते रहते हैं। लावारिस गाय और बछड़े के कारण सड़क पर लगातार हादसा होना आम बात हो गया है। आश्चर्य की बात है कि प्रशासन इसके बाद भी सड़क सुरक्षा कानूनी धाराओं के अनुपालन नहीं कर पा रही है।

स्थानीय रहिवासियों ने लावारिस पशु के मालिकों पर कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई किये जाने की मांग राज्य मार्ग परिवहन विभाग एवं उपायुक्त बोकारो (Deputy Commissioner) से किया है। ताकि प्रतिदिन सड़क पर हो रहे हादसा को नियंत्रित किया जा सके।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *