रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के वन परिसर कार्यालय खैराचातार में 10 फरवरी को वन सुरक्षा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक कसमार प्रखंड वन बच्चा समिति के अध्यक्ष गंगाधर महतो की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता समिति के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने की, जिसमें क्षेत्र के सभी वन सुरक्षा समितियों के सदस्यों, ग्रामीण प्रतिनिधियों एवं वन विभाग से जुड़े पदाधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक में मुख्य रूप से सभी निष्क्रिय वन सुरक्षा समितियों को पुनः सक्रिय करने, जंगलों में लगने वाली आग की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने तथा वन संरक्षण को लेकर सामूहिक प्रयास तेज करने पर विस्तार से चर्चा की गई। सदस्यों ने कहा कि गर्मी के मौसम में जंगलों में आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं, जिससे वन संपदा, वन्यजीव और पर्यावरण को भारी नुकसान होता है। इसे रोकने के लिए प्रत्येक समिति को सतर्क रहते हुए समय-समय पर जंगलों की निगरानी करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में यह भी प्रस्ताव पारित किया गया कि जंगलों की सुरक्षा को लेकर केंद्रीय वन सुरक्षा समिति का एक भव्य सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें सभी समितियों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस सम्मेलन के माध्यम से वन संरक्षण, अवैध कटाई पर रोक, वन्य जीव सुरक्षा एवं जनभागीदारी को और मजबूत किया जाएगा।
इसके अलावा बैठक में निर्णय लिया गया कि वन सुरक्षा आंदोलन से जुड़े रहे स्वर्गीय जगदीश महतो की पुण्य आगामी 2 मार्च को वन भवन हिसीम में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर उनके वन संरक्षण में दिए गए योगदान को याद किया जाएगा तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया जाएगा।
बैठक के दौरान वक्ताओं ने कहा कि जंगल सिर्फ लकड़ी का स्रोत नहीं बल्कि जीवन का आधार हैं। इनके संरक्षण में ग्रामीणों की भूमिका सबसे अहम है। सभी समितियों से आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने, आग लगने की सूचना तुरंत वन विभाग को देने और जागरूकता अभियान चलाने की अपील की गई। अंत में बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और सभी उपस्थित सदस्यों ने वन सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर वन सुरक्षा समिति के सक्रिय सदस्यों में प्रमुख रूप से प्रकाश कुमार महतो, मनोज महतो, दुर्गा चरण महतो, शंभू प्रसाद, महेंद्र कुमार महतो, मोतीलाल मुंडा, अर्जुन महतो, दीपक नायक, जितेंद्र यादव, बबलू लाल महतो, मोहन मुंडा, विकास कुमार महतो, विनोद कुमार महतो, मनोज राय, राजकुमार महतो, रमेश कुमार महतो सहित अन्य ग्रामीण प्रतिनिधि एवं समिति के सदस्यगण उपस्थित थे। सभी ने एक स्वर में जंगलों की सुरक्षा, अग्नि रोकथाम एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए हर संभव सहयोग करने का संकल्प लिया।
![]()













Leave a Reply