Advertisement

कोल्हापुर में पेंक नारायणपुर के युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। लगातार दो दिनों में तीन झारखंड के प्रवासी मजदूरों की मौत ने पुरे जनमानस को झंकझोर कर रख दिया है। इस बार रोजगार की तलाश में गये पेंक नारायणपुर के युवक की कोल्हापुर में इलाज के दौरान मौत की सूचना है।

जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में नावाडीह प्रखंड के पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पेंक मानपुर के मजदूर सुनील मुर्मू की कोल्हापुर में ईलाज के दौरान 6 अक्टूबर को मौत हो गयी। युवक मजदूर की मौत की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।

मिली जानकारी के अनुसार पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र के मानपुर निवासी सांझला मुर्मू के 22 वर्षीय पुत्र सुनील मुर्मू कोल्हापुर में पिछले 2 अक्टूबर की शाम काम के दौरान बिल्डिंग से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां ईलाज के दौरान 6 अक्टूबर को उसकी मौत हो गयी। मुर्मू के मौत की सूचना मिलते ही परिजन सकते में है तो वहीं गांव वाले भी शोक में हैं।बिल्डिंग से गिरने के कारणों के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

बताया जाता है कि सुनील रोजी रोटी की तलाश में पुणे गया था। जहां वह मजदूर के रूप में कार्यरत था।
इस हृदय विदारक घटना को लेकर प्रवासी मजदूरों के हितार्थ कार्य करने वाले समाजसेवी सिकन्दर अली ने घटना को दुःखद बताते हुए गहरी संवेदना प्रकट की है। अली ने कहा कि झारखंड के नौजवानों के मौत के मुंह में समा जाने की यह पहली घटना नहीं है। प्रवासी मजदूरों के हित में काम करने वाले समाजसेवी अली ने कंपनी से मृतक के घरवालों को उचित मुआवजा मुहैया कराने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि मजदूरों के कार्यस्थल पर मौत हो जाने की यह कोई पहली घटना नहीं है। झारखंड के नौजवानों को रोजी-रोटी कमाने के लिए देश-विदेश जाना पड़ता है, जहाँ आये दिन उन्हें तरह-तरह की परेशानियों को झेलना पड़ता है। उन्होंने सरकार से मांग की हैं कि इन मजदूरों के हितों की सुरक्षा का उपाय किया जाय। साथ ही लगातार हो रहे मजदूरो का पलायन रोकने का भी उपाय किया जाय।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *