प्रहरी संवाददाता/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में नरकी कला में ग्रामीणों की सहमति व सहयोग से बन रहे हनुमान मंदिर में कार्यरत मजदूर 46 वर्षीय महावीर महतो का गुम्बद से गिरने से मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार उक्त हनुमान मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य चल रहा था। गौरवतल है कि मंदिर की ऊंचाई काफी छोटी थी, जिसे बडा़ करने के उद्देश्य से कार्य चल रहा था। इस दौरान मंदिर के गुम्बद का सेट्रिंग कार्य प्रगति पर था कि अचानक कार्यरत मजदूर महावीर महतो अंसतुलित होकर निचें गिर गया।
जिसेआनन फानन में इलाज के लिए विष्णुगढ़ सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए उसे हजारीबाग रेफर कर दिया। बताया जाता है कि, हजारीबाग ले जाने के क्रम में गंभीर रूप से घायल मजदूर की मौत रास्ते में हीं हो गई।
बताया जाता है कि मृतक नरकी कला के राजकीय प्राथमिक विद्यालय का पूर्व में प्रबंधन समिति सदस्य भी रह चुका है। मजदूर की मौत की खबर परिजनों को मिलते ही परिजनों के उपर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ी और रो रो कर बुरा हाल है।
![]()












Leave a Reply