यूनियन कार्यालय में मनाई गयी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व् केंद्रीय मंत्री की पुण्यतिथि

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। कोयलांचल में मजदूर आंदोलन को नया स्वरूप देकर पुरे देश में अपनी अमिट छाप छोड़नेवाले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कानून तथा श्रम मंत्री स्वर्गीय बिंदेश्वरी दुबे की 20 जनवरी को पुण्यतिथि मनाया गया।

बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के जारंगडीह स्थित इंटक से संबद्ध राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ कार्यालय परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित तमाम गणमान्य जनों ने इस अवसर पर स्व. दुबे के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित की।

इस अवसर पर राकोमसं के कथारा क्षेत्रीय सचिव व् कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरुण कुमार सिंह ने स्व. बिंदेश्वरी दुबे के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कानून तथा श्रम मंत्री सहित एकीकृत बिहार के कई मंत्री पदों पर जैसे परिवहन मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री एवं राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के संस्थापक एवं अध्यक्ष पूरे कोल इंडिया के श्रमिक नेता स्वर्गीय बिंदेश्वरी दुबे का सदैव बेरमो कोयलांचल ऋणी रहेगा।

उन्होंने कहा कि स्व. दुबे की हीं देन है कि आज कोयला क्षेत्र के मजदूर सुविधा से परिपूर्ण हो रहे हैं, लेकिन हाल के वर्षो में कोल इंडिया प्रबंधन की मजदूर विरोधी नीति के कारण आज पुनः मजदूरों की सुविधाओं में कटौती करने की साजिश की जा रही है। ऐसे में आज फिर स्व. दुबे जैसा मजदूर मसीहा की कोयलांचल में जरूरत है।उन्होंने कहा कि वे सदैव मजदूर हित में सोंचते है। जरूरत पड़ी तो मजदूर हित के लिए वे कोई भी कुर्बानी देने को तैयार हैं।

इस अवसर पर राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के कथारा क्षेत्रीय सचिव वरुण कुमार सिंह के अलावा अशोक ओझा, वकील अंसारी, ब्रजेश सिंह, भोलू चंद भगत, मो. सदीक, अशोक घांसी, सीताराम तुरी, अनिल सिंह, अशोक उड़िया, मोतीराम खटाई, देवराज भुइयां, पीतांबर बेहरा, सोमू रेड्डी, बासुदेव गोप, अनवर हुसैन, संजय प्रसाद, अवधेश सिंह सिंह, माधो सोनार, मनोज प्रधान, गौड़ बाउरी, अनिल शर्मा आदि उपस्थित थे।

 200 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *