विभिन्न मतदान केंद्रों का डीसी, एसपी ने किया निरीक्षण

नव प्रकाशित मतदाता सूची के साथ डीसी-एसपी ने लिया सेल्फी

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसएसआर 2024) संपन्न होने के साथ ही 22 जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन जिला निर्वाचन पदाधिकारी (डीईओ) सह उपायुक्त (डीसी) कुलदीप चौधरी द्वारा किया गया।

जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन द्वारा नव प्रकाशित मतदाता सूची सभी बूथ लेवल आफिसर (बीएलओ) को ससमय उपलब्ध करा दिया गया था। साथ ही सुबह दस बजे से ही सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ नव प्रकाशित मतदाता सूची के साथ उपस्थित थे। इसे लेकर डीईओ सह बोकारो डीसी कुलदीप चौधरी एवं एसपी प्रियदर्शी आलोक ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।

बीएलओ से संबंधित जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण में मतदान केंद्रों पर बीएलओ उपस्थित थे। जबकि मतदाता अपने नाम की जांच सूची में कर रहे थे। निरिक्षण को लेकर मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी बीएलओ को अपराह्न 5 बजे केंद्र पर उपस्थित रहने को निर्देश दिया था।

डीसी व् एसपी ने निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची प्रकाशन के अवसर पर #IamReadyToVote अभियान में शामिल हुए। द्वय पदाधिकारियों ने मतदाता सूची के साथ सेल्फी लेकर अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर पोस्ट किया। मौके पर उप विकास आयुक्त कीर्तीश्री जी., अपर नगर आयुक्त सौरव कुमार भुवानिया, अनुमंडल पदाधिकारी चास ओम प्रकाश गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो शैलेश कुमार आदि उपस्थित थे।

 

 77 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *