डीसी ने दिया मास्क,सैनिटाइजर व सोशल डिस्टेनसिंग का पालन करने का निर्देश

जिले में कुल 2202 कोरोना एक्टिव मामले-उपायुक्त
एस.पी.सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला उपायुक्त राजेश सिंह (Bokaro district deputy commissioner Rajesh Singh) ने ईद के मौके पर 14 मई को बताया कि कोविड हेल्थ सेंटर से 328 मरीज कोरोना से जंग जीतते हुए पूरी तरह स्वस्थ होने के पश्चात अपने घर के लिए रवाना हुए हैं। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मरीजों के उपचार में लगे चिकित्सको, नसों एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की सराहना की। उपायुक्त सिंह ने बताया कि जिले में 14 मई को 162 नए संक्रमित मरीज मिले तथा जिले में मृतकों की संख्या 8 है।
जानकारी के अनुसार आज बोकारो जिला में 162 पॉजिटिव मामले सामने आएं। जिसमें चास प्रखंड क्षेत्र से 35, जरीडीह प्रखंड क्षेत्र से शुन्य, कसमार प्रखंड क्षेत्र से शुन्य, बेरमो प्रखंड क्ष्रेत्र से 14, नावाडीह प्रखंड से 10, गोमियां प्रखंड क्षेत्र से 1, पेटरवार प्रखंड क्षेत्र से शुन्य, चंदनकियारी प्रखंड क्षेत्र से 3 एवं बोकारो स्टील सिटी क्षेत्र सहित अन्य जगहों से 99 पोजेटिव मामले प्राप्त हुए है।
उपायुक्त के अनुसार जिले में कुल 2202 मामले सामने आये। जिसमे 328 स्वास्थ्य मरिजों को डिस्चार्ज किया गया। जिसमे चास प्रखंड क्षेत्र के 77, चंदनकियारी प्रखंड क्षेत्र के 45, जरीडीह प्रखंड का कोई नहीं, कसमार प्रखंड क्षेत्र के 11, पेटरवार प्रखंड क्षेत्र के 3, बेरमो प्रखंड क्षेत्र के 36, नावाडीह प्रखंड क्षेत्र के 9, गोमियां प्रखंड के 21 एवं बोकारो स्टील सिटी के 126 लोगों ने कोरोना को मात दिया। उनलोगों को जिला प्रशासन द्वारा कोविड वार्ड से डिस्चार्ज कर सभी को होम आइसोलेशन का पालन करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने बताया कि आज जिले में कोरोना से कुल 8 मौते हुई। जिसमे 63 वर्षीय पुरूष जो बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर-4/A निवासी, 42 वर्षीय पुरुष जो बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर-2/D निवासी, 57 वर्षीय महिला जो बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर-1/B निवासी, 78 वर्षीय महिला जो बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर-12/A निवासी, 75 वर्षीय पुरुष जो बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर-1/C निवासी, 71 वर्षीय पुरुष जो चास नगर निगम के तारानगर निवासी, 72 वर्षीय पुरुष जो चास नगर निगम के राजेन्द्र नगर निवासी एवं 65 वर्षीय पुरुष बोकारो स्टील सिटी के लोहंचल बियाडा के निवासी है।
उपायुक्त राजेश सिंह ने जिले वासियों से अपील किया है कि बिना मास्क के घर से बाहर नहीं निकले व सामाजिक दूरी का पालन करें एवं अफवाहों से दूर रहें। साथ ही राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का अनुपालन करें।

 214 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *