डीएवी निदेशक जेपी शूर ने किया विद्यालयों का दौरा, लगाए वृक्ष

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। धनबाद में आयोजित डीएवी राष्ट्रीय खेल से भाग लेकर डीएवी सीएमसी पीएस (पब्लिक स्कूल) वन नई दिल्ली के निदेशक जेपी शूर ने 6 नवंबर को बोकारो जिला के हद में विभिन्न डीएवी विद्यालयों का दौरा किया। दौरे के क्रम में निदेशक ने डीएवी कथारा में वृक्ष लगाएं।

दौरे के क्रम में डीएवी पब्लिक स्कूल सीएमसी बोर्ड नई दिल्ली के निदेशक पीएस एक जेपी शूर सर्वप्रथम डीएवी भंडारीदह पहुंचे। यहां निदेशक के स्वागत में विद्यालय के छात्रों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। निदेशक का स्वागत यहां स्थानीय प्राचार्य आरके सिंह ने बुके देकर किया।

इसके बाद निदेशक डीएवी ढोरी गए जहां उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों के साथ अल्प गोष्ठी कर विद्यालय के वस्तु स्थिति से अवगत हुए। इस अवसर पर उक्त विद्यालय के प्राचार्य सत्येंद्र कुमार ने उनका स्वागत बुके देकर किया।

यहां उनके साथ बोकारो के सहायक क्षेत्रीय अधिकारी (एआरओ) अरुण कुमार के अलावा सहायक क्षेत्रीय अधिकारी रांची के सी श्रीवास्तव, जमशेदपुर के एआरओ ओपी मिश्रा, डीएवी ढोरी के शिक्षक मुकेश कुमार, एलके पॉल, डॉ शिवेंद्र कुमार, डॉक्टर आरसी झा, डॉक्टर एस बी नारायण, पंकज कुमार, एसबी सिंह, अशोक पाल, बीएन महतो, आदि।

aaoaadiएनके त्रिपाठी, श्वेता पांडेय, बीके मोदी, एसके मोदी, राकेश कुमार, साधुचरण शुक्ला, सोनिया, यूपी साहनी, मनीषा कुमारी, मधुमिता कुमारी, पिंकी कुमारी, रोहित कुमार, संस्कार कुमार, बबलू कुमार, राजीव कुमार, बी के बेरा, पूजा कुमारी, आरती कुमारी, बबलू प्रधान आदि उपस्थित थे।

यहां से निदेशक डीएवी कथारा पहुंचे, जहां विद्यालय के प्राचार्य विपिन राय ने उन्हें बुके देकर तथा शॉल व् मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर निदेशक द्वारा विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया।

मौके पर उपरोक्त के अलावा डीएवी बरियातु के प्राचार्य बी के पांडेय, सेक्टर छह के प्राचार्य एसके मिश्रा, पुनदाग़ के प्राचार्य एसके मिश्रा, घाटोटांड के टी के मिश्रा, डीएवी कथारा के शिक्षक जितेंद्र दुबे, टी एम पाठक, पीएन चौधरी, पी के पॉल, रेखा कुमारी, आराधना, बीणा कुमारी आदि उपस्थित थे।

यहां से निदेशक डीएवी स्वांग गये जहां विद्यालय के प्राचार्य डॉ एस के शर्मा तथा उप प्राचार्य निर्मल बेहूरा ने बुके, शॉल तथा मोमेंटो देकर सम्मानित किया। यहां निदेशक भाषाई प्रयोगशाला, जीव विज्ञान प्रयोगशाला का निरीक्षण किया तथा भौतिकी प्रयोगशाला में भोजन किया।

यहां उनके साथ उपरोक्त के अलावा डीएवी रांची के क्षेत्रीय अधिकारी केसी श्रीवास्तव, जमशेदपुर के क्षेत्रीय निदेशक ओ पी मिश्रा, बोकारो क्षेत्र के एआरओ अरुण कुमार, डीएवी गांधीनगर के प्राचार्य एम के सिन्हा, ढोरी के प्राचार्य सत्येंद्र कुमार, कथारा के प्राचार्य विपिन राय, भंडारीदह के प्राचार्य आर के सिंह, स्वांग के प्राचार्य डॉक्टर एस के शर्मा, उप प्राचार्य निर्मल बेहुरा, कार्यालय प्रभारी बीएन झा, चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी हराधन सहित दर्जनों कर्मी उपस्थित थे।

 

इस अवसर पर मीडिया कर्मियों से भेंट में निदेशक ने कहा कि उनका यह रूटीन दौरा था। पूर्व निदेशक एन डी ग्रोवर द्वारा इस क्षेत्र में डीएवी को स्थापित तथा विकसित करने के सफल प्रयासों के संबंध में पूछे जाने पर निदेशक शूर ने कहा कि ग्रोवर या मैं ही नहीं बल्कि पूरा डीएवी ट्रस्ट विद्यालयों को स्थापित करने में अहम भूमिका निभाता रहा है।

जिसमें निदेशक मंडल, क्षेत्रीय निदेशक, क्षेत्रीय अधिकारी, एआरओ, प्राचार्य, सहित विद्यालय के शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मी का अहम योगदान रहता है। इस क्षेत्र में डीएवी द्वारा इस क्षेत्र में कॉलेज स्थापित किए जाने के संबंध में पूछे जाने पर निदेशक ने कहा कि यह फैसला डीएवी सीएमसी बोर्ड द्वारा ही संभव है। फिलहाल ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है। उन्होंने अगले दौरे के क्रम में विस्तृत बातचीत पर सहमति व्यक्त की।

 606 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *