मकर संक्रांति पर पूर्व सांसद द्वारा दही-चूड़ा भोज का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/एन. के. सिंह/बोकारो। उत्तर भारत में मकर संक्रांति और लोहड़ी पर्व मनाया जा रहा है। इसको लेकर भाजपा के पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय ने मकर संक्रांति पर्व पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

जानकारी के अनुसार मकर संक्रांति के अवसर पर 15 जनवरी को बोकारो जिला के हद में फुसरो स्थित आवासीय परिसर मे भाजपा के पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय द्वारा दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद पांडेय को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।

मकर संक्रांति के अवसर पर पूर्व सांसद पांडेय ने कहा कि मकर संक्रांति का पर्व हमें आपसी भाईचारा के साथ रहने का संदेश देता है। आज के बाद हीं सभी प्रकार का शुभ कार्य यथा शादी, विवाह, शुभ लगन, तिलक आदि का शुभारम्भ किया जाता है। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति के पूर्व झारखंड का प्रचलित टुसु पर्व मनाया गया। यह आत्मसम्मान और त्याग का संदेश देता है।

पूर्व सांसद पांडेय ने कहा कि देश वास्तविक रूप में अब तरक्की कर रहा है। भारत पहले भी विश्व गुरु था और आज भी है। बीच में अंग्रेजी शासन ने हमारे सभ्यता और संस्कृति पर चोट करने का काम किया था। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि मोदी पहला प्रधानमंत्री हैं जिसने अपने हांथो से साफ सफाई कर सबको स्वच्छता के प्रति सचेत रहने की प्रेरणा दी हैं।

जिसने आमजनों को हांथ धोने का तरीका बताया। शायद इतिहास में ऐसा कोई पीएम नहीं होगा। उन्होंने कहा कि जिसे देश की तरक्की नहीं दिखता है उनके लिए मेरा सलाह हैं कि वे अपने आंखो का ऑपरेशन करा लें। क्योंकि देश हर मामले में तरक्की कर रहा हैं।

उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण और श्रीराम का प्राण प्रतिष्ठा कुछ लोगो को हजम नहीं हो रहा है। उन्होंने सभी देशवासियों को मकर संक्रांति के अवसर पर शुभकामनायें देते हुए आपसी भाईचारा बनाकर रहने और एक दूसरे के दुःख दर्द में सहयोग करने की अपील की।

इस अवसर पर गिरजा शंकर पांडेय, देवतानंद दुबे, लक्ष्मण नायक, डॉक्टर प्रह्लाद बरनवाल, ओमप्रकाश सिंह उर्फ टीनू सिंह, विक्रम पांडेय, मृत्युंजय पांडेय, उदय प्रताप सिंह उर्फ कुट्टू सिंह, जगन्नाथ राम, भाई प्रमोद सिंह, दिनेश सिंह, दिनेश पांडेय, असगर अली, रविंद्र कुमार मिश्रा, देवीदास, डॉ उषा सिंह, अर्चना सिंह, आर. उनेश, मनोज तिवारी, राजेश पांडेय, युगेश तिवारी, राजन साव, विनय सिंह, आदि।

हिमाचल मिश्रा, सचिन मिश्रा, वासुदेव मिश्रा, जवाहर यादव, मदन गुप्ता, परवेज अख्तर, उत्तम सिंह, वैभव चौरसिया, भारत वर्मा, विनोद सिंह, अजय झा, साधु बाउरी, बसंत पाठक, बृज बिहारी पांडेय, ओम शंकर सिंह, लालमोहन महतो, ललन मल्लाह, जिप सदस्य संतोष पांडेय, मदन गुप्ता, प्रशांत सिंह उर्फ सन्नी, विनय कुमार सिंह, अनिल गुप्ता, पिंटू सिंह, संत सिंह, सुरेंद्र गिरि, धनेश्वर ठाकुर, रघुवंश सिंह उर्फ बच्चन सिंह, ललन सिंह, नन्द तिवारी, जितेन्द्र सिंह, महेंद्र सिंह आदि ने चुड़ा, दही, गुड़, तिलकुट, स्वादिष्ट सब्जी, हरी मिर्च, नमक का जमकर लुत्फ़ उठाया।

 66 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *