Advertisement

फ़िल्म सिटी मुंबई में कफ़ीलूर रहमान की उपन्यास बाँदी का विमोचन

युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। हिंदी सिने जगत के पितामह दादा साहेब फाल्के के 155वें जन्मदिवस के अवसर पर झारखंड की राजधानी रांची के लेखक व अधिवक्ता कफ़ीलूर रहमान की नई उपन्यास बाँदी – द केयर टेकर का विमोचन किया गया। उपन्यास का विमोचन दादा साहेब फाल्के के ग्रैंडसन चंद्रशेखर पूसालकर व प्रपोती नेहा बांधोपाध्याय के शुभ हाथों से बीते 30 अप्रैल को मुंबई फ़िल्म सिटी में किया गया।

इस अवसर पर फ़िल्म जगत के जानी – मानी हस्तियां एवं फ़िल्म सिटी के पदाधिकारीगण उपस्थित थे। यह उपन्यास बीते 26 मार्च को एसजीएसएच पब्लिकेशन मुम्बई से प्रकाशित हुई हैं। बता दें कि रहमान के पूर्व उपन्यास अर्धनारी के लिए उन्हें दादा साहेब फाल्के सेवा रत्न अवार्ड से भी सम्मानित किया गया हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *