माकपा जिला कमिटि की बैठक चंदवा में संपन्न

एस. पी. सक्सेना/लातेहार (झारखंड)। केंद्र की भाजपा नेतृत्व वाली सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आगामी 20 सितंबर को रांची में आयोजित रैली जनसभा में लातेहार जिला से सैंकड़ों कार्यकर्ताओं की भागीदारी कराने, इसकी सफलता के लिए जन संम्पर्क अभियान चलाने को लेकर 14 सितंबर को चंदवा में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया।

बैजनाथ ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक को वर्चुअल के माध्यम से राज्य कमिटि सदस्य सह जिला प्रभारी संजय पासवान ने संबोधित किया। उक्त जानकारी माकपा नेता अयूब खान ने दी।

उन्होंने बताया कि आयोजित बैठक में राज्य कमिटि सदस्य सह जिला प्रभारी संजय पासवान ने कहा कि पेट्रोल डीजल का दाम पहले से ही आसमान छू रहा था। अब खाने पीने की वस्तुओं पर 5 प्रतिशत तथा बच्चों को लिखने पढ़ने के सामानों में जीएसटी लगा दिया गया है।

केंद्र की मोदी सरकार द्वारा कॉरपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने के लिए ऐसा किया गया है। पासवान ने कहा कि राज्य में सुखाड़, बढ़ती मंहगाई और बेरोज़गारी ने आम जनों को भारी परेशानी में डाल दिया है।

माकपा लातेहार जिला सचिव सुरेंद्र सिंह तथा वरिष्ठ नेता अयुब खान ने कहा कि झारखंड में सुखे कि स्थिति के कारण यहां के किसान तबाही के कगार पर हैं। लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमले बढ़ रहे हैं और सरकार के गलत कामो का विरोध करने वाले पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को देशद्रोही करार देकर जेलों में बंद किया जा रहा है।

अफसरशाही भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। सुखाड़ फसल राहत योजना में राजस्व कर्मचारी किसानों को लूट रहे हैं। कार्रवाई करने के बजाय प्रशासन चुप्पी साध रखी है।

माकपा नेताओं ने कहा कि श्रमिक रोजगार के लिए पलायन कर रहे हैं। पेयजल संकट से ग्रामीण जूझ रहे हैं। डीजिटल इंडिया में गरीब राशन के लिए सप्ताह भर दुकान का चक्कर लगा रहे हैं।

बैठक में उपरोक्त के अलावा रसीद मियां, पचु गंझु, शोभन उरांव, बलराम उरांव, सुधन गंझु, साजीद खान, द्वारीका ठाकुर, प्रेम उरांव, नरेश उरांव, सनीका मुंडा, सनीफ मियां, बैजनाथ ठाकुर, जितेन्द्र उरांव व अन्य शामिल थे।

 119 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *