विजय कुमार साव/गोमिया (बोकारो)। देशव्यापी आम हड़ताल के समर्थन में माकपा ने बोकारो जिला के हद में गोमिया की सड़क पर जोरदार प्रदर्शन किया। हड़ताल के समर्थन में दर्जनों माकपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
जानकारी के अनुसार गोमिया प्रखंड के हद में 12 फरवरी को केंद्रीय ट्रेड यूनियन द्वारा आहूत देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) गोमिया प्रखंड कमेटी के बैनर तले पार्टी कार्यालय स्वांग के समीप गोमिया-फुसरो मुख्य मार्ग पर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में उपस्थित माकपा राज्य कमेटी सदस्य रामचंद्र ठाकुर एवं प्रदीप कुमार विश्वास ने संयुक्त रूप से कहा कि आज पूरे देश में केंद्रीय ट्रेड यूनियन के संयुक्त आह्वान पर चार लेबर कोड को रद्द करने की मांग सहित निजीकरण, ठेका प्रथा एवं आउटसोर्स पर रोक लगाने की मांग सहित अन्य मांगों को लेकर हड़ताल की घोषणा की गई है। इस हड़ताल में देश के कोयला, स्टील, बैंक, बीमा समेत सभी औद्योगिक एवं साधारण क्षेत्र के मजदूर शामिल है। उपरोक्त मांगों एवं हड़ताल के समर्थन में हमारी पार्टी की ओर से यह प्रदर्शन किया जा रहा है।
कहा गया कि एक तरफ भारत सरकार चार लेबर कोड लाकर मजदूरों के अधिकार को खत्म करने जा रही है ताकि देशी-विदेशी बड़े पुंजीपतियों का मुनाफा बढ़ सके। वहीं दूसरी तरफ देश के किसानों को बर्बाद करने के लिए कृषि क्षेत्र में लगातार नीतिगत हमले कर रही है।चार लेबर कोड देश के मजदूर के खिलाफ न केवल बड़ा हमला है, बल्कि चार लेबर कोड आने से देश के मजदूर अपने ही देश में सरकार और बड़े पूंजीपतियों का गुलाम बन कर रह जाएगी। उनकी पार्टी देश के किसानों मजदूरों समेत आम जनता के अधिकारों की हिफाजत के लिए लगातार संघर्ष कर रही है।
मौके पर माकपा नेता अजय कुमार, शंकर प्रजापति, भोला स्वर्णकार, भुवनेश्वर महतो, केशु कमार, लखपत महतो, शंकर यादव, विश्वचंद रिक्की, सुगन यादव, रेवा महतो, त्रिलोकी साव, राजेश शर्मा, रोहित पासवान, विनोद ठाकुर, अशोक ठाकुर आदि शामिल थे।
![]()













Leave a Reply