Advertisement

मालगाड़ी की चपेट में आकर गौवंश की मौत

प्रहरी संवाददाता/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में गुवा रेलवे साईडिंग क्षेत्र में बीते 9 नवंबर को मालगाडी़ की चपेट में आने से एक गौवंश की मौत हो गई।

बताया जाता है कि उक्त गाय रेलवे ट्रैक पर खडी़ मालगाड़ी के नीचे बैठी थी। इस दौरान मालगाड़ी सिग्नल पाकर गंतव्य के लिए रवाना हो गई जिससे गाय का एक पैर पहले कटा। बाद में गाय ने भी दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद रेल कर्मियों के सहयोग से मृत गाय को रेलवे ट्रैक से हटाया गया।

पश्चिम सिंहभूम भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद पाठक के साथ-साथ गौ सेवा में निरंतर तत्पर रहने वाले समाजसेवी गौतम पाठक एवं पदाधिकारी डीडी देवांगन ने इस घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। साथ ही कहा कि गुवा क्षेत्र के भूखे एवं परेशान गाय की रक्षा में सबों को अपनी भागीदारी निभानी चाहिए, जिससे इस तरह की घटना घटित न हो।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *