नगरसेवक – मनपा के अधिकारियों ने किया 4 वार्डों का दौरा

…तो फिर डूबेगा चेंबूर का पोस्टल कॉलोनी

मुश्ताक खान / मुंबई। आगामी मॉनसून के मद्देनजर भाजपा नगरसेवक महादेव शिवगण (Mahadev Shivgan), शिवसेना नगरसेवक श्रीकांत शेट्ये (Shrikant shetye), भाजपा नगरसेविका आशाताई मराठे (Ashatai Marathe), भाजपा नगरसेवक राजेश फुलवरिया (Rajesh phulwaria) और मनपा एम पश्चिम के वार्ड ऑफिसर पृथ्वीराज चव्हाण, ए ई, डी बी पाटील, सेंट्रल एजेंसी के अधिकारी और एसडब्लूडी के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से कुल चार वार्डों का दौरा किया।

इनमें वार्ड क्रमांक 151, 152 ,154 और 155 के लगभग सभी बड़े -छोटे नालों का जायजा लिया व जल जमाव वाले स्थानों को चिन्हित किया गया।

नगरसेवक और मनपा के अधिकारियों के संयुक्त दौरे में चेंबूर स्टेशन, श्रमजीवीनगर, पोस्टल कॉलोनी, लालडोंगर, सुमननगर, वाशीनाका व अन्य क्षेत्रों का जायजा लिया गया। इस सर्वेक्षण में बरसाती पानी की निकासी, गटरों व नालों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया।

संयुक्त रूप से किये गए इस सर्वेक्षण में सबसे अधिक जल जमाव भाजपा नगरसेविका आशाताई मराठे के वार्ड क्रमांक 152 में पाया गया। हालांकि उन्होंने जल जमाव वाले स्थानों को फिलहाल किसी तरह बरसाती पानी के निकलने का रास्ता बनाया है, जो कि नाकाफी है। मराठे ने मनपा द्वारा दी गई निधि से अधिक काम करने का दावा किया।

वहीं भाजपा नगरसेवक राजेश फुलवरिया के इलाके में भी हर साल जल जमाव की स्थिति पैदा होती है। यहां तो कई बार ऐसा भी होता है की पूरा रास्ता ही बंद हो जाता था। लेकिन सांसद पूनम महाजन और नगरसेवक के सहयोग से कुछ रास्ता ठीक हुआ है। लेकिन भारी भारिश हुई तो पता चलेगा।

लालडोंगर परिसर में हर साल पहाड़ी खिसकने की शिकायतें आती थी। लेकिन इस बार सुरक्षा दीवार बना है। अब देखना यह दिलचस्प होगा की इस वर्ष कोई अप्रिय घटना होती है या नहीं? चूकि सभी नगरसेवकों का अपना अपना दावा है।

बहरहाल इस इलाके के बड़े गटरों में सफाई का काम अब भी अधूरा ही देखा जा रहा है। ऐसे में अगर समय पर मॉनसून आया तो मनपा के अधिकारियों के साथ-साथ दावा करने वालों की भी पोल खुलने वाली है। बताया जाता है की मनपा एम पश्चिम के कुल चार वार्डो में सबसे निचला वार्ड 152 को माना जाता है। इस वार्ड में बरसाती पानी की निकासी का उचित रास्ता अब तक नहीं बन पाया है।

नगरसेविका आशा ताई मराठे का कहना है कि करीब 50 साल पहले बने जल निकासी को और भी सुधारने की जरूरत है। वहीं नगरसेवक महादेव शिवगण ने कहा कि आगामी बरसात से पहले जो काम अधूरा है उसे पूरा कर लिया जाएगा। वहीं श्रीकांत शेट्ये ने बताया की मेरे वार्ड में लगभग काम पूरा हो चुका है। जहां कहीं बाकी है उसे जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाएगा। जबकि राजेश फुलवरिया ने फोन नहीं उठाया।

 420 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *