कांग्रेसियों ने निकाली गौरव यात्रा

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। देश के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से सैकड़ो कांग्रेसियों ने 9 अगस्त को गौरव यात्रा निकाली। मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सहित ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।

गोमियां प्रखंड के हद में करमाटांड़ स्थित स्वतंत्र सेनानी होपन मांझी के पैतृक आवास से उक्त गौरव यात्रा का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि देश को आजादी दिलाने में जिन महान विभूतियों का हाथ रहा है, उनमें स्वतंत्रता सेनानी स्व. होपन मांझी भी प्रमुख थे।

जहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी आये थे, वहीं से बोकारो जिला के कांग्रेस जनों द्वारा गौरव यात्रा का शुभारंभ किया जा रहा है। वक्ताओं ने कहा कि गौरव यात्रा का प्रमुख उद्देश्य उन महान विभूतियों को श्रद्धांजलि देने के साथ-साथ आमजनों को उन विभूतियों द्वारा स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान किए गए अहम योगदानों के बारे में बताना है। इस क्रम में यहां से आरंभ गौरव यात्रा 75 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर जिला मुख्यालय तक जाएगी।

वक्ताओं ने कहा कि गौरव यात्रा पूरे देश में कांग्रेस जनों द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में जनमानस अपनी भागीदारी निभा रहे हैं।

वक्ताओं ने कहा कि केंद्र की वर्तमान मोदी सरकार मात्र कुछ गिने-चुने पूंजीपतियों के हाथों की कठपुतली बन कर रह गई है, जिससे देश का विकास पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है। गरीब और गरीब होते हुए जा रहे हैं। देश में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। ऐसे में देश की जनता एक विकल्प तलाश रही है।

वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस (Congress) के शासन काल में कई विकास के कार्य हुए हैं। केंद्र सरकार कांग्रेस के द्वारा चलाए गए विकास योजनाओं को गिनाकर अपना नाम देने में लगी है। जिसका जवाब 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा शासन को उखाड़ फेंककर देगी।

इस अवसर पर गौरव यात्रा के दौरान गोमियां मोड़, स्वांग वन बी, हजारी मोड़, कथारा मोड़ मुख्य चौक और भगत सिंह चौक जारंगडीह में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया।

जिसमें मुख्य रुप से झारखंड सरकार (Jharkhand Government) के मंत्री आलमगीर आलम, प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त बोकारो जिला संयोजक अशोक चौधरी, बोकारो जिला कांग्रेस अध्यक्ष मंजूर अंसारी, बेरमो प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद सिंह, गोमियां प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष पंकज पांडेय उर्फ टीलू पांडेय, बेरमो विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह, आदि।

सुशील कुमार झा, देवनंदन चौबे, अशोक मिश्रा, श्यामल सरकार, सुबोध सिंह पवार, रिंकू निषाद, नारायण चौधरी, राजेश कुमार, देवाशीष मंडल, रंजय कुमार सिंह, कमलकांत सिंह, सूर्यकांत त्रिपाठी, संतोष सिंह, वेदव्यास चौबे, बी एन तिवारी आदि शामिल थे।

 170 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *