राहुल के स्वागत की तैयारी को लेकर यूनियन कार्यालय में कांग्रेसियों की बैठक

बेरमो विधायक के नेतृत्व में राहुल गाँधी का होगा जोरदार स्वागत-अजय

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के बोकारो आगमन एवं स्वागत को लेकर 3 फरवरी को बोकारो जिला के हद में कथारा चार नंबर स्थित राजेंद्र प्रसाद सिंह स्मृति भवन सह आरसीएमयू क्षेत्रीय कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया।

जानकारी के अनुसार भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर राहुल गांधी के आगमन की तैयारी एवं स्वागत को लेकर बैठक आयोजित किया गया। अध्यक्षता विधायक प्रतिनिधि सह आरसीएमयू कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने की। बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेसी तथा यूनियन कार्यकर्त्ता व् समर्थक उपस्थित थे।

उक्त बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष व् विधायक प्रतिनिधि सिंह ने कहा कि कांग्रेस के लोकप्रिय नेता राहुल गांधी के 4 फरवरी को धनबाद से बोकारो आगमन पर बेरमो विधायक कुमार जयमंगल ऊर्फ अनुप सिंह के नेतृत्व में बेरमो विधानसभा में जोरदार व् ऐतिहासिक स्वागत किया जायेगा। उन्होंने कहा कि पेटरवार से लेकर जैनामोड़ टोल प्लाजा तक हजारों की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ता व् समर्थक मानव श्रृंखला बनाकर अपने प्रिय नेता राहुल गांधी का भव्य स्वागत करेंगे।

सिंह ने कहा कि देश की वर्तमान स्थिति को देखते हुए कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो सर्वधर्म पर विश्वास रखते हुए देश और आमजन का हित कर सकती है। उन्होंने कहा कि देश को धर्म और जात-पात का नारा लगाकर बांटने और विखंडित करने वाले शक्ति को इस बार देश की जनता सत्ता से बाहर करने का काम करेगी।

मौके पर वेद व्यास चौब, राजेश शर्मा, मो. इस्लाम अंसारी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर बैठक में उपरोक्त के अलावा दयाल यादव, सुजीत मिश्रा, तुलसी, रंजीत सिंह, देवाशीष आस, भीम सेंट लुईस, सूर्यकांत त्रिपाठी, बिंदु चन्द हेम्ब्रम, रवि कुमार, विजय नायक, नरेंद्र कुमार त्रिपाठी, आशीष चक्रबर्ती, आदि।

सुरेश महतो, संतोष राम गौड़, पिंटू रॉय, सुबीर रॉय, कपिल यादव, भरत प्रसाद मेहता, कौशिक दत्ता, सुबर्तो बनर्जी, पंच राम, रामकुमार मिश्रा, श्याम सुंदर, जगदीश गोस्वामी, बिंदेश्वरी नोनिया, मो. सिराजुल अंसारी, धनेश्वर यादव, प्रमोद यादव, सबिता सिन्हा, उतरी देवी आदि उपस्थित थे।

 

 55 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *