गोमियां में कांग्रेस का सदस्यता अभियान सम्मेलन आयोजित
विजय कुमार साव/गोमियां(बोकारो)। गोमियां प्रखंड (Gomian block) के हद में 14 मार्च को स्वागं वन बी में कांग्रेस का सदस्यता अभियान सम्मेलन का आयोजन किया गया। अध्यक्षता पंकज पांडेय (Pankaj pandey) टिलू पांडेय तथा संचालन रामकिशुन रविदास ने किया।
इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि बेरमो विधायक कांग्रेस गरीब मजदूरों की पार्टी कुमार जय मंगल सिंह उर्फ अनुप सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से ही गरीब मजदूरों की पार्टी रही है। पार्टी हमेशा रोजगार देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आज राज्य में गठबंधन की सरकार है। लोगों को इसका लाभ अवश्य मिलेगा। गोमियां की धरती में कांग्रेस पार्टी एक बार फिर से मजबूती के साथ उभरेगी। इसमें सभी के साथ की जरूरत पड़ेगी। कांग्रेस पार्टी नए लोगों को दोनों हाथों से अपने परिवार में स्वागत करती है। यहां की जनता अगर परिवर्तन चाहती है, तो अवश्य ही कांग्रेस पार्टी का झंडा लहराएगा।
मौके पर कांग्रेस के बोकारो जिला कांग्रेस अध्यक्ष मंजूर अंसारी व् कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कांग्रेस के नेताओं के बीच पंकज पांडेय को पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव के स्वाकृति के पश्चात गोमियां प्रखंड कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किये जाने से संबंधित पत्र सौंपा। इस अवसर पर कांग्रेस प्रवक्ता शहजादा अनवर, जमील अख्तर, इशराफिल अंसारी, फिरोज खान, अंजनी त्रिपाठी, चरका खान, विमल कृष्ण चौबे, उर्मिला देवी आदि सैकड़ों कांग्रेस समर्थक मौजूद थे।
![]()












Leave a Reply