कांग्रेस पार्टी ने मनाई आयरन लेडी व् पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की जयंती

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। गोमियां प्रखंड कांग्रेस पार्टी द्वारा 19 नवंबर को अपनी पार्टी की आन-बान और शान का प्रतीक आयरन लेडी के नाम से मशहूर देश के प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती मनायी गयी। जयंती पर गोमियां प्रखंड अध्यक्ष पंकज पांडेय उर्फ टीलू पांडेय सहित कई गणमान्य मौजूद थे।

बोकारो जिला (Bokaro District) के हद में कांग्रेस पार्टी के बैक मोड़ गोमियां स्थित कार्यालय में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती 19 नवंबर को मनाई गयी। इस अवसर पर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष पंकज पांडेय, जिला महासचिव किशुन रविदास सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया।

इस अवसर पर नेताओं ने कहा कि स्वर्गीय इंदिरा गांधी अपने कार्यों के कारण आयरन लेडी के नाम से जानी जाती थी। उन्होंने भारत को पूरी दुनिया में एक सशक्त राष्ट्र के रूप में पहचान दिलाई। इसके साथ ही भारत के गरीबी उन्मूलन में उनका अहम योगदान था।

वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद देश के राजा और महाराजाओं को मिलने वाले प्रिवी पर्स मामले को स्व. इंदिरा गांधी ने लोकसभा में कानून बनाकर हटाया और देश में अनावश्यक रूप से खर्च होने वाले राशि को गरीब जनता के बीच योजनाओं के माध्यम से देने का काम किया। बैंक सहित कोयला उद्योग का राष्ट्रीयकरण कर देश का सर्वांगीण विकास में सभी लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की। उन्होंने देश की एकता और अखंडता को अक्षुण बनाए रखने के लिए अपनी शहादत दे दी।

मौके पर महिला कांग्रेस की प्रखंड अध्यक्षा उर्मिला देवी, अंजनी त्रिपाठी, कैलाश सिंह, अभय सिन्हा, मुकेश यादव, रेनू बाला, फिरोज, मुन्ना अंसारी, सुरेंद्र, सनोवर, कृष्णा, मंटू यादव, प्रवीण कुमार, दिलीप शाह, अशोक यादव, राजकुमार भुइयां, बसंत सहित अन्य दर्जनों कांग्रेस समर्थक मौजूद थे।

 191 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *