प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। कांग्रेस नेत्री अनुपमा सिंह ने 2 नवंबर को अपने पति एवं बेरमो के इंडी समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी कुमार जयमंगल के पक्ष के विधानसभा क्षेत्र के पेटरवार प्रखंड के अंगवाली उत्तरी में दो तथा अंगवाली दक्षिणी में चार मुहल्ले में जन-संपर्क चलाया।
जानकारी के अनुसार महिला नेत्री के साथ जेएलकेएम (जेबीकेएसएस) से इंडी गठबंधन में शामिल मो. रिजवान अंसारी भी साथ थे।

बताया जाता है कि जनसंपर्क के क्रम में अंगवाली दक्षिणी पंचायत के नावाडीह टोला, छेचरा चौक, रामसिंगबेड़ा, कर्मा चौकी तथा अंगवाली उत्तरी के राजाटांड़ एवं मानस स्थल पर उपस्थित महिला, पुरुष ग्रामीणों से महिला नेत्री अनुपमा सिंह ने संपर्क किया एवं उनसे अपने पति कुमार जयमंगल के लिए आगामी चुनाव में समर्थन मांगा। कहा कि साढ़े तीन वर्ष के कार्यकाल में उन्होंने आपकी सेवा समर्पण भावना से की है। इस बार भी आप सबों का सहयोग मिला तो बचे हुए सारी समस्याएं अवश्य दूर करेंगे।

मानस स्थल पर दिव्यांग कल्याण ट्रस्ट की महिलाओं ने ट्रस्ट अध्यक्ष अजीत रविदास के नेतृत्व में कांग्रेस नेत्री का स्वागत किया। मौके पर पेटरवार प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष शब्बीर अंसारी, दस पंचायत के विधायक प्रतिनिधि कमलेश प्रसाद, परवेज अख्तर, अभय ठाकुर, ब्रजेश सिंह, महिला मोर्चा बोकारो जिलाध्यक्ष अजंता सामद, रेहाना राज, राधा, गुलाम मुस्तफा, पंचायत अध्यक्ष गौरीनाथ कपरदार, मानिक मंडल, विश्वनाथ मरांडी, प्रफुल्य चटर्जी, रियाज अहमद, अजय जायसवाल, अभय मिश्रा, मनीष जायसवाल उर्फ गोलू, जगदीश मुर्मू,,पवन कमार, बरूण मिश्रा, पानबाबू केवट, किशोर प्रगणैत, गौतम पाल, रमेश नायक, उमाशंकर साव, बिनोद नायक सहित काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।
![]()













Leave a Reply