कांग्रेस मुझे धनबाद से टिकट देती है, तो जीत सुनिश्चित

कोर्ट को गुमराह किया, बहुत जल्द सच सामने आयेगा – ददई दुबे

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। ढ़ोरी के आरसीएमएस कार्यालय में पूर्व मंत्री ददई दुबे ने प्रेस वार्ता में कहा कि मेरे घर में परिवारिक विपत्ति आ गई थी। जिसे लेकर हमारे पार्टी के कुछ लोगों द्वारा कोर्ट को बरगला कर इंटक की मान्यता को ले लिया। जिसे मैं कतई बर्दाश्त नही करूंगा। इसे लेकर मैं आगे की रणनीति बना रहा हूं और सुप्रीम कोर्ट में भी अर्जी दाखिल करूंगा।

धोखा देकर कोर्ट में जजमेंट लेने का कार्य किया गया है। मेरे पास सारे कागजात हैं। मुझे विश्वास है कि न्याय मेरे पक्ष में होगा। जेबीसीसीआई 11वां वेतन समझौता में मजदूरों के पक्ष में लिया गया फैसला गलत है।

पूर्व मंत्री ददई दुबे ने कहा कि हमारा यूनियन सभी कोयला क्षेत्रों में सबसे मजबूत है और यूनियन में सबसे ज्यादा सदस्य जुड़े हुए हैं। इंटक से संबद्ध राष्ट्रीय खान मजदूर फेडरेशन का मैं अध्यक्ष हू। ददई दुबे ने कहा कि जी संजीवा रेड्डी का यादाश्त कमजोर हो चुका है। खड़गे जैसे आदमी को जब काग्रेस अध्यक्ष बना सकती हैं। खडगे और संजीवा रेड्डी दोनों साउथ इंडियन मिलकर खेल-खेला है।

उनहोंने कहा कि संजय सिंह जैसे व्यक्ति सिर्फ गलत कार्य और झूठा मेंबरशिप बनाते हैं और संजीवा रेड्डी को पैसा पहुंचाते हैं। इनमें कुछ लोग यूनियन छोड़कर अलग यूनियन बना लिए हैं। ऐसे में अगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रस पार्टी मुझे धनबाद से टिकट देती है जीत सुनिश्चित है। झारखंड मे वर्तमान सरकार पर तंज कसते हुए दुबे ने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में बनी सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है। यहां पर चार ऐसे मंत्री हैं जिनको कांग्रेस से कोई मतलब नहीं है।

 217 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *