Advertisement

दारोगा परीक्षा में सफल अभ्यार्थियों को कलम भेंट कर दिया बधाई

मृत्युंजय कुमार/उजियारपुर (समस्तीपुर)। आइसा के समर्पित कार्यकर्ता, मेधावी एवं मेहनती, समस्तीपुर जिला (Samastipur district) के हद में उजियारपुर के चैता निवासी सावन कुमार एवं माहे सिंधिया निवासी रामबाबू राय के बिहार अवर निरीक्षक दरोगा परीक्षा में अंतिम रूप से चयनित होने के बाद 23 जून को शहर के विवेक-विहार में एक भेंट में कहा कि जिस तरह से शिक्षा – रोजगार के लिए हम लोग सड़क पर लड़ते थे, उसी प्रकार नौकरी करते हुए पीड़ित, जरूरतमंद एवं दबे – कुचले लोगों को न्याय के लिए तत्पर रहेंगे। साथ हीं बीपीएससी की तैयारी जारी रहेगा।

वहीं आइसा के जिला प्रभारी सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, ऐपवा जिलाध्यक्ष वंदना सिंह, रेलवे ट्रेड यूनियन नेता संतोष कुमार निराला और आइसा जिला सचिव सुनील कुमार ने कलम देकर सफल अभ्यर्थी द्वय को सम्मानित करते हुए सामाजिक न्याय को ध्यान में रखते हुए पब्लिक-पुलिस फ्रेंडली के तहत निष्पक्ष कार्य करने और आगे की तैयारी लिए शुभकामनाएं और बधाई दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *