Advertisement

युवा व्यवसायी संघ कार्यालय मे राज्य मंत्री का अभिनंदन समारोह

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में युवा व्यवसायी संघ फुसरो के प्रधान कार्यालय में केंद्रीय जहाजरानी एवं बंदरगाह राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर का 6 अक्टूबर को अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर संघ संचालन समिति के अध्यक्ष देवीदास की अध्यक्षता में राज्य मंत्री को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया। साथ ही राज्य मंत्री को संघ का आई कार्ड के रूप में स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। यहां राज्य मंत्री ठाकुर द्वारा संघ कार्यालय परिसर में झंडोतोलन किया गया।

अभिनन्दन समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री ठाकुर ने फुसरो के व्यवसायियों को आश्वस्त किया कि वे हर संभव उनकी समस्या का समाधान करेंगे। मौके पर बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल, बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरजा देवी, संघ के कार्यकारी अध्यक्ष कृष्ण कुमार, महासचिव मो. कलाम खान, उपाध्यक्ष विजय सिंह, आदि।

बिनोद चौरसिया, कोषाध्यक्ष राकेश जैन, मीडिया प्रभारी रोहित मित्तल, कार्यालय प्रभारी संतोष भगत, संरक्षक श्रीराम छाबड़ा, संजय गुप्ता, बालेश्वर पांडेय, मो. मंजूर हुसैन, चैम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रेमराज गोयल, सुरेश बंसल, अनिल गुप्ता, जावेद खान, वैभव चौरसिया, बैजू मालाकर, विवेश सिंह, ज्ञांती देवी, रमेश स्वर्णकार, शंभु यादव, संतोष मित्तल आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *