फिरोज आलम/जैनामोड़(बोकारो)। जरीडीह प्रखंड (Jaridih block) के हद में तुपकाडीह निवासी 85 वर्षीय समाजसेवी, सह भूतपूर्व जरीडीह प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष सह चिकित्सक डॉ अवध बिहारी दूवे (Doctor Avadh Bihari की लंबी बिमारी से 18 मार्च की रात्रि में रांची स्थित रिम्स अस्पताल में ईलाज के क्रम में असामयिक निधन हो गया।
जानकारी के अनुसार
दूसरे दिन 19 मार्च की सुबह स्व. दूवे का पार्थिव शरीर तुपकाडीह स्थित उनके आवास पर लाया गया। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम चरण दर्शन के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सभी की आखों में आसूं छलक रहें थे। उनका अंतिम दाह संस्कार दामोदर नदी तट पर किया गया। उनके सामाजिक हितों में किये गए कार्य को याद करते हुए लोग गिना नहीं पा रहे थे। उनके निधन से कांग्रेस पार्टी सहित सामाजिक दायित्व और चिकित्सा के क्षेत्र में अपूर्णीय क्षति हुई है। स्व दुवे अपने सामाजिक सरोकारों से संबंधित कार्यक्रमों के माध्यम से कई बार विधायक, सांसद, मंत्री और बड़े बड़े नेता अधिकारी भी क्षेत्र में काम किया है। उनके निधन पर बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह, कृष्णा सिंह, मोती सिंह, जरीडीह प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अशोक कुमार मंडल, सुबोध कुमार मिश्रा, मुरलीधर साव, यू एस ठाकुर, कमलेश ठाकुर, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज कुमार ठाकुर, राजेश कुमार सिंह, बिनोद कुमार महतो, आयुष माथुर, रितेश कुमार मिश्रा, अमर कुमार मिश्रा, मो. इकबाल अंसारी, मुखिया लीलावती देवी, टीना सिंह, सहदेव साव आदि गणमान्यों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
![]()












Leave a Reply