अधिवक्ता संघ के पूर्व संयुक्त सचिव के निधन पर शोक

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में तेनुघाट के अधिवक्ता संघ के पूर्व संयुक्त सचिव (पुस्तकालय) नंद किशोर महली (Nand kishor Mahali) केे आकस्मिक निधन पर अधिवक्ता संघ में शोक की लहर है। इसे लेकर संघ ने शोक प्रकट किया है।
बताते चलें कि गोमियां प्रखंड के तुलबुल निवासी 47 वर्षीय दिवंगत नंद किशोर महली पिछले लगभग 20 वर्षों से तेनुघाट में अधिवक्ता के रूप में कार्यरत थे। वे काफी मृदुभाषी, मिलनसार, हंसमुख और सामाजिक व्यक्ति थे। उनके बात व्यवहार से सभी उन्हें पसंद करते थे। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। इलाज के दौरान उनकी मृत्यु बीते 16 मई की रात को हो गई। वे अपने पीछे पत्नी, चार पुत्र, माता पिता और भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन पर न केवल अधिवक्ता संघ बल्कि समाज में भी काफी क्षति हुई है।
संघ के महासचिव वकील प्रसाद महतो ने बताया कि दिवंगत महली के निधन पर केवल अधिवक्ता संघ को नहीं बल्कि समाज को भी क्षति पहुंची है। उनके कुशल व्यवहार के चलते लोग उनसे काफी प्रसन्न रहते थे। महतो ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर अभी हमें पूरी तरह से लॉकडाउन के नियमों का पालन करना है। वरना किसी के साथ किसी भी तरह का दुर्घटना हो सकता है। इन्हीं कारणों से मैंने अपने सदस्यों की राय लेकर तेनुघाट के अधिवक्ताओं को न्यायिक कार्यों से दूर रहने को कहा है।
स्व महली के आकस्मिक निधन पर तेनुघाट अधिवक्ता संघ के महासचिव वकील प्रसाद महतो, अरुण कुमार सिन्हा, महादेव राम, जनार्दन प्रसाद, हरि शंकर प्रसाद, उज्ज्वल मुखर्जी, रर्मेंद्र कुमार सिन्हा, वेंकट हरी विश्वनाथन, नवीन कुमार सिन्हा, सुभाष कटरियार, शैलेश चंद्र, राजीव कुमार तिवारी, वकील महतो, हेमंत कुमार गुरु, जीवन सागर, उमेश प्रसाद, सुशील सिंह, गजाधर महतो, संत कुमार डे, रियाज अंसारी, प्रसनजित चटर्जी, धर्मवीर कुमार जयसवाल, मुनमुन कुमारी, रविंद्र नाथ बोस, राकेश कुमार, एसपी बरनवाल, पंकज कुमार सिंह, प्रवीण श्रीवास्तव, विष्णु चरण महाराज, बैद्यनाथ शर्मा, शैलेष कुमार सिन्हा, विश्वनाथ, चेतन आनंद, अभिषेक मिश्रा, कौशल कुमार, कनक कुमार, रंजीत गिरी, बॉबी सिन्हा, प्रेमन शर्मा, बीरेंद्र प्रसाद, रोहित ठाकुर, राकेश कुमार, शंकर ठाकुर, संजय कश्यप, गणेश तिवारी, राजेश सिंह, शशि श्रीवास्तव, कृष्णा प्रसाद, सतीश कुमार, प्रशांत पाल, मोहम्मद समसुल, महुआ कारक, प्रमोद सिंह, सुरेश प्रसाद, सुजीत जयसवाल, रितेश जयसवाल, चतुर्भुज कुमार, प्रशांत पाल, लक्ष्मीकांत, अवध किशोर सिंह, प्रताप कुमार, कुंदन कुमार, कल्याणी कुमारी, सुरेश यादव, सोम डे, संतोष कुमार, पवन कुमार, पुष्पा हंस, विवेकानंद, राजेश सिन्हा, राजेश्वर जयसवाल, कंचन सिंह सहित कई अधिवक्ताओं ने शोक व्यक्त किया।

 398 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *