Advertisement

व्याख्याता के निधन पर महाविधालय में शोक सभा आयोजित

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट इंटर महाविद्यालय में व्याख्याता अजीत कुमार सिंह के आकस्मिक निधन पर 6 मई को शोक सभा की गई।

शोक सभा को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य गोविंद नायक ने कहा कि बीते 4 मई को हृदय गति रुक जाने के कारण व्याख्याता सिंह की आकस्मिक निधन हो गई। जिससे महाविद्यालय में प्रोफेसर, कर्मी गण तथा अध्ययनरत छात्रों में शोक व्याप्त है। शोक सभा में उपस्थित गणमान्य जनों ने 2 मिनट का मौन धारण कर दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की।

शोक सभा में महाविधालय के व्याख्याता प्रोफेसर डॉ एस के सिंह, प्रो. बबलू कुमार सिंह, प्रो. कुमारी अनुपा, प्रो. काजल कुमार राय, सुरेश पासवान, मंजू दिगवार, निरंजन रमेश, राजेश राम, रघुनाथ प्रसाद, विश्वंभर कुमार सिंह सहित महाविद्यालय के कर्मी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *