राकोमसं नेता की याद में शोकसभा

अरविंद सिंह का निधन संगठन का अपूरणीय क्षति-गिरजा शंकर पांडेय

संगठन व कांग्रेस ने अनमोल हीरा खोया-इसराफिइल अंसारी

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। सामाजिक कार्यकर्ता व राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ कथारा शाखा के उपाध्यक्ष अरविंद सिंह के निधन पर 27 नवंबर को बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में कथारा में श्रद्धांजलि व शोक सभा का आयोजन किया गया।

राकोमसं नेता के शोकसभा में शामिल राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के रीजनल अध्यक्ष गिरजा शंकर पांडेय ने कहा कि समाज परिवार तथा संगठन के लिए अरविंद सिंह का निधन बहुत बड़ा नुकसान के समान है। जिसकी भरपाई असंभव है। उन्होंने कहा कि संगठन के प्रति समर्पित होकर अपनी सेवा देते रहे अरविंद सिंह का अचानक निधन अकल्पनीय है।

संगठन में अरविंद सिंह का योगदान को नहीं भूला जा सकता है। पूर्व जिला परिषद सदस्य तथा कांग्रेस के नेता इसराफिइल अंसारी ने कहा कि जागरूक साथी का निधन एक व्यक्ति का निधन नहीं होता है। एक सोच और सेवा का निधन होता है। उन्होंने कहा कि सामाजिक गतिविधियों में अरविंद सिंह के योगदानों को नहीं भूला जा सकता है। जिंदादिल इंसान की तरह लोगों से मिलना उनके स्वभाव में था।

जिसकी कमी सदैव महसूस होगी। सुबोध सिंह पवार ने कहा कि सच्चे साथी का निधन से उन्हें गहरा आघात लगा है। बहादुरी की तरह हर मामले को मानस पटल पर रखना इसके उदाहरण रहे हैं अरविंद सिंह।
बेरमो प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि ऐसे व्यक्ति का निधन मेरे जीवन का व्यक्तिगत क्षति है। मैं अपने परिवार का एक सदस्य को खोया हूं। मैं नि:शब्द हूं। मेरे पास कोई शब्द नहीं जो कह सकूं।

इस अवसर पर मुख्य रूप से श्रमिक नेता विकास कुमार सिंह, बालेश्वर गोप, मुखिया धनंजय सिंह, सीसीएल के अधिकारी रत्नेश कुमार, राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के सीसीएल रीजनल कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष श्यामल कुमार सरकार, कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष व बेरमो विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह, सीसीएल के उपाध्यक्ष ए पी सिंह, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष धनेश्वर यादव, आदि।

क्षेत्रीय सहायक सचिव आशीष चक्रवर्ती, वेदव्यास चौबे, इस्लाम अंसारी, मोहम्मद फारूक, शहादत हुसैन, सीएस प्रसाद, गणेश गोप, राकेश कुमार, देवाशीष आस, मुकेश गिरी, अश्वनी कुमार, महावीर सिंह, जगन्नाथ प्रसाद, सुजीत मिश्रा, बिंदु चंद हेंब्रम, पिंटू राय, तुलसी निषाद, अजय सिन्हा शहीत सैकड़ों लोग शामिल थे।

उक्त जानकारी राकोमसं नेता अजय कुमार सिंह ने देते हुए बताया कि इस अवसर पर स्वयं उपस्थित नहीं रहने के कारण बेरमो विधायक कुमार जय मंगल ने दूरभाष पर गहरा शोक प्रकट किए।

बेरमो विधायक ने कहा मैंने अपने बड़े भाई समान संगठन के जुझारू कार्यकर्ता को खोया हूं। अरविंद कुमार सिंह का निधन मेरे परिवारिक, सामाजिक व संघठन का नुकसान है। शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।

 407 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *