प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के जारंगडीह स्थित सीसीएल के रेलवे साईडिंग मे 18 जुलाई को आरसीएमएस द्वारा शोक सभा का आयोजन किया गया।
इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री तथा धनबाद के पूर्व सांसद चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे के निधन पर जारंगडीह रेलवे साइडिंग के प्लेटफार्म नंबर 2 पर द्वारा शोक सभा किया गया। इस अवसर पर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया।

शोक सभा को संबोधित करते हुए इंटक से संबद्ध राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के सीसीएल रीजनल एवं कथारा क्षेत्रीय सचिव वरुण कुमार सिंह ने कहा कि स्वर्गीय ददई दुबे मजदूरों के सच्चे हितैषी थे। उनका जीवन मजदूरों के लिए हमेशा समर्पित रहा है। वे झारखंड बिहार की राजनीति के एक कद्दावर जमीनी तथा सादगी पूर्ण नेता माने जाते थे। उनके निधन से कोयला जगत एवं कांग्रेस को अपूरणीय क्षति हुई है।
शोक सभा में अशोक कुमार ओझा, बृजेश सिंह, विक्रम सिंह, सुनील तिवारी, विनोद रवानी, गोविंद साव, एसएन रेड्डी, राजीव सिंह, अशोक कुमार, कृष्ण हरि, रंजीत हरि, मोहम्मद सदीक, अशोक घासी, देवराज भुइयां, गणेश गोप, पीतांबर बेहरा, प्रफुल्ल प्रधान, रोशन कुमार, झुन्नु देवी, कलावती देवी, जीरवा देवी, सावित्री देवी, झलवा देवी तथा अन्य उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply