भंडारीदह स्थित दिवंगत मंत्री के आवासीय कार्यालय में शोक सभा

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति बोकारो द्वारा राज्य के पूर्व शिक्षा सह उत्पाद एवं मद्य निषेद्य मंत्री स्व. जगरनाथ महतो के पुण्यात्मा की शांति एवं सद्गति हेतु सर्व दलीय शोक सभा का आयोजन 9 अप्रैल को भंडारीदह स्थित मंत्री आवास सभागार में की गई।

आयोजित शोक सभा में काफी संख्या में गणमान्य व् आम रहिवासी एकत्रित होकर मृत आत्मा की शांति हेतु 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। साथ ही दिवंगत आत्मा को भगवान से अपने चरणों में स्थान देने की कामना की। मौके पर उनके परिजनों को इस दु:ख की घड़ी में पीड़ा को सहने की क्षमता की भी ईश्वर से प्रार्थना की गयी।

इस अवसर पर आयोजित शोक सभा में‌ पूर्व विधायक योगेन्द्र प्रसाद, कांग्रेसी नेता गिरिजा शंकर पांडेय, भाजपा नेता मधुसूदन प्रसाद सिंह, सीपीआई नेता अफताब आलम ख़ान, झामुमो बोकारो जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी, सचिव जयनारायण महतो, युवा व्यवसायी संघ फुसरो के अध्यक्ष आर उनेश व प्रखंड अध्यक्ष सुभाष महतो ने कहा कि वे झारखंड के क्रांतिकारी और अपने समाज के अग्रणी व्यक्ति थे।

उनके निधन से हमें एवं हमारे समाज की बहुत बड़ी क्षति हुई है। जिसकी भरपायी करना संभव नहीं है। सभी इस बेहद दुख भरी घटना से काफी दुखी है। उन्होंने अपने समाज को जगरनाथ महतो के हर सपनों को सवारने एवं सजाने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि जगरनाथ महतो को पहले से ही अंदरूनी बीमारी थी।

जिनका इलाज चेन्नई में चल रहा था। वह काफी दिन से मौत से लड़ रहे थे। उनका इलाज काफी दिनों से चलने के बावजूद भी अंत में वे असमय काल के गाल में चले ही गए। जिससे पूरे राज्य सहित अन्य राज्य में भी दु:ख की लहर है।

मौके पर आयोजित शोक सभा में यदु महतो, मंटू यादव, मनोहर मुर्मू, परवेज अख्तर, जवाहरलाल लाल यादव, दीपक महतो, मदन महतो, शमशुल हक, इस्लाम अंसारी, टेकलाल महतो, हरि नारायण सिंह, गोविंद रजक, अभिमन्यु यादव, जिप सदस्य अशोक मुर्मु व निशा हेंब्रम, गोलू खान, दीपक महतो, दशरथ महतो, मोहम्मद शामिद, श्याम सुंदर महतो, अध्यक्ष मुखिया संघ विश्वनाथ महतो सहित बड़ी संख्या में रहिवासी उपस्थित थे।

 163 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *