तुलसी जयंती पर अनपति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में प्रतियोगिताओं का आयोजन

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro District) के हद में फुसरो स्थित अनपति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर प्रांगण में तुलसी जयंती के अवसर पर 4 अगस्त को विद्यालय के भैया बहनों द्वारा विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित किया गया। जिसमें मेहंदी प्रतियोगिता, राखी बनाओ प्रतियोगिता, कबाड़ से जुगाड़ प्रतियोगिता, चित्रकला, सुलेख एवं निबंध प्रतियोगिता शामिल है।

इस अवसर पर निर्णायक मंडली में मारवाड़ी महिला समिति फुसरो के सचिव हिमासी अग्रवाल, सुनीता देवी, बोकारो जिला भाजपा उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, अर्चना शर्मा, संकुल प्रमुख इंद्रावती मिश्रा, सृष्टि, शिवानी निर्णायक की भूमिका में थे। कार्यक्रम का आरंभ वंदना सभा में दीप प्रज्वलन एवं वंदना के साथ किया गया।

आए हुए निर्णायक मंडली के सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर विद्यालय के दीदी द्वारा सम्मानित किया गया। सभी भैया बहनों ने अपने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का प्रयास किया।

जानकारी के अनुसार बहनों के मेंहदी प्रतियोगिता ने निर्णायक मंडली का मन मोह लिया। वहीं कबाड़ से जुगाड़ प्रतियोगिता के द्वारा सभी भैया बहनों ने यह बताने का प्रयास किया कि, दैनिक उपयोग के चीजें जिन्हें हम बेकार और कचड़ा समझ कर फेंक देते हैं।

जिससे गंदगी भी फैलती है। उन्हीं वस्तुओं से हम सजावट की अनेक चीजें बना सकते हैं। जिससे गंदगी भी नहीं होगी और घर की सजावट भी हो सकती है। विद्यालय स्तर पर निबंध और सुलेख प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें वर्ग सह शिशु वर्ग बाल वर्ग और किशोर वर्ग के भैया बहनों का अलग-अलग प्रतियोगिताएं हुई।

जिसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान लाने वाले भैया बहनों का चयन कर उन्हें प्रोत्साहित किया जाएगा। राखी बनाओ प्रतियोगिता के द्वारा बहनों ने कम संसाधनों का प्रयोग कर सुंदर सुंदर राखियां बनाकर निर्णायक मंडली को आकर्षित करने का प्रयास किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज कुमार मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि इन छोटी-छोटी प्रतियोगिताओं से बच्चों के अंदर एक अलग कौशलता के ज्ञान का विकास होता है। जिससे उनके अंदर एक अलग प्रतिभा का जन्म होता है। आने वाले समय में इससे भी अच्छी प्रतियोगिताएं करने का प्रयास करेंगे।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के सचिव अमित कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस प्रतियोगिता में मुख्य रूप से विद्यालय के कोषाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, विद्यालय की आचार्या इंदिरा सिंह, रंजू झा, सविता सिंह, प्रियंका कुमारी, पिंकी कुमारी, आचार्य दिवाकर पांडेय, साधन चंद्र धर, उपेंद्र सिंह, उमा शंकर, राकेश कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार चौधरी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

 502 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *